फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Indranagar became the hot spot of dengue

इस साल इंद्रानगर बना डेंगू का हॉट स्पॉट

Sun, 17 Oct 2021 01:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Indranagar became the hot spot of dengue
इस साल जिले में इंद्रानगर क्षेत्र डेंगू फैलने के मामले में अब तक हॉट स्पॉट साबित हुआ। इंद्रानगर क्षेत्र में अब तक 14 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। इसी तरह, जिले में 31 से 40 साल तक आयु वर्ग में सर्वाधिक 19 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक,इंद्रानगर में 14, कांवली में छह, माजरी ग्रांट में चार लोगों को डेंगू हुआ है। विकासनगर, सहसपुर, कारगी, इंद्रानगर, सेलाकुई, विजय पार्क, मसूरी, बद्रीश कॉलोनी, बल्लीवाला, कुंजापुरी विहार, टर्नर रोड, नेहरू ग्राम, राम विहार, मेहूंवाला, पटेलनगर और मोथरोवाला क्षेत्र में भी डेंगू ने दस्तक दी है। इन क्षेत्रों में अलग-अलग एक से लेकर पांच तक मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

उम्र के लिहाज से 31 से 40 साल तक की आयु वर्ग में सबसे अधिक 19 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। शून्य से 10 साल में एक, 11 से 20 साल में 10, 21 से 30 साल में 14, 41 से 50 साल में आठ, 51 से 60 साल में नौ, 60 से 70 साल में दो और 70 साल से अधिक आयु वर्ग में भी दो लोगों में डेंगू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में डेंगू के चार और मरीज मिले
जिला वेक्टर जनित रोग अधिकारी सुभाष जोशी ने बताया कि जिले में डेंगू के चार और मरीज पाए गए हैं। इनमें सहस्त्रधारा रोड और विकासनगर निवासी दो महिलाएं क्रमश: कैलाश अस्पताल और श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल पटेलनगर में भर्ती हैं। जिनकी स्थिति ठीक है। 12 साल और 51 साल के दो पुरुष मरीज निवासी क्रमश: मोथरोवाला व केदारपुरम हैं। दोनों अपने घर पर हैं और इनकी स्थिति ठीक है। इस तरह से मौजूदा वर्ष में अब तक जिले में कुल 65 डेंगू मरीज मिले हैं। जोशी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम व अन्य संबंधित विभागों की टीमों द्वारा जिले के डेंगू प्रभावित और संवेदनशील क्षेत्रों में डेंगू लार्वा सर्वे व उन्हें नष्ट करने के कार्य के अलावा जागरूकता अभियान भी चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed