उत्तराखंड में संयुक्त युद्धाभ्यास करेंगी भारत-अमेरिकी सेना, 16 से 29 सितंबर तक यहां होगा आयोजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में भारत और अमेरिका की सेना संयुक्त युद्धाभ्यास करेंगी। इस युद्धाभ्यास को दिल्ली में शीर्ष स्तर पर हुई 2+2 वार्ता से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि सेना के जनसंपर्क विभाग का कहना है कि हर एक साल के अंतराल में सैन्य अभ्यास होता है।
इस बार उत्तराखंड में अल्मोड़ा जिले के चौबटिया में 16 से 29 सितंबर के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास होगा। इस साल के युद्धाभ्यास को अपग्रेड कर बटालियन स्तर की फील्ड ट्रेनिंग एक्सरसाइज (एफटीएक्स) और एक डिविजन स्तर की कमांड पोस्ट एक्ससाइज (सीपीएक्स) कर दिया गया है।
पीआरओ डिफेंस गार्गी मलिक ने बताया कि संयुक्त युद्धाभ्यास की तिथियां तय हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि चौबटिया में यह अभ्यास भविष्य में काउंटर इंसर्जेंसी के अलावा आपदा में एक साथ काम करने के लिए किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि इस साल करीब 400 भारतीय और 400 अमेरिकी सैनिक इस युद्धाभ्यास में शामिल होंगे। 15 गढ़वाल राइफल्स के जवान इस अभ्यास का हिस्सा बनेंगे। गत वर्ष यह अभ्यास अमेरिका के लुईस मैकॉर्ड ज्वाइंट बेस पर हुआ था।
बता दें कि बृहस्पतिवार को 2+2 वार्ता के दौरान रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि आज भारत की डिफेंस फोर्सेज अमेरिका के साथ मिलकर व्यापक प्रशिक्षण और संयुक्त युद्धाभ्यास करती हैं।
इस सहयोग को और आगे बढ़ाने के लिए हमने पहली बार तीनों सेनाओं को शामिल करते हुए 2019 में पूर्वी भारत के तट पर अमेरिका के साथ संयुक्त अभ्यास करने का फैसला किया है।