{"_id":"5c1671eabdec2257257e554a","slug":"indo-nepal-sharda-barrage-transport-for-10-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-नेपाल के बीच शारदा बैराज पर 10 घंटे तक हो सकेगी वाहनों की आवाजाही, मिलेगी बेहतर सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-नेपाल के बीच शारदा बैराज पर 10 घंटे तक हो सकेगी वाहनों की आवाजाही, मिलेगी बेहतर सुविधा
Sun, 16 Dec 2018 09:11 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, खटीमा
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, खटीमा
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 16 Dec 2018 09:11 PM IST
विज्ञापन
शारदा बैराज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-नेपाल के बीच बनबसा स्थित शारदा बैराज को तिपहिया और चौपहिया वाहनों के लिए सात के बजाय दस घंटे तक खोलने के प्रयास तेज हो गए हैं। नेपाल के सांसद डॉ. दीपक प्रकाश भट्ट और महेंद्र नगर के मेयर सुरेंद्र बिष्ट के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन
रविवार को लोनिवि अतिथि गृह में नेपाल के सांसद डॉ. दीपक भट्ट, महेंद्र नगर के मेयर सुरेंद्र बिष्ट के साथ आए शिष्टमंडल की विधायक पुष्कर धामी के साथ चर्चा हुई। विधायक ने बताया कि नेपाल के सांसद और महेंद्र नगर के मेयर ने बनबसा स्थित शारदा बैराज को वाहनों के लिए सात के बजाय दस घंटे की बात उठाई ताकि दोनों देशों के नागरिकों को और बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन
इसे लेकर शासन स्तर पर पहल की जाएगी। नेपाल में दो हजार, पांच सौ, दो सौ के नोटों पर प्रतिबंध, प्रस्तावित सूखा बंदरगाह, भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा आदि पर भी चर्चा हुई। बताया कि सीमांत क्षेत्र की समस्याओं के निदान के लिए संयुक्त रूप से पहल करेंगे। जल्द एक और दौर की चर्चा नेपाल के महेंद्रनगर में प्रस्तावित है। इस दौरान कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन