फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Indo Nepal joint military exercises to beat terrorism

आतंकवाद से इस तरह से निपटेंगे भारत-नेपाल, आतंकी ठिकानों में घुसकर दुश्मनों को देंगे मात

Sun, 03 Jun 2018 12:56 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sun, 03 Jun 2018 12:56 PM IST
विज्ञापन
Indo Nepal joint military exercises to beat terrorism
Indo Nepal joint military exercises

भारत-नेपाल के संयुक्त सैन्य अभ्यास के तहत दोनों देशों के सैनिकों ने राष्ट्र विरोधी गतिविधियों से निपटने के गुर सीखे। सैनिकों ने राष्ट्र विरोधी तत्वों के खिलाफ अभियान के साथ ही आतंकवाद-नक्सलवाद प्रभावित इलाकों में घात लगाकर हमले से बचना सीखा।

विज्ञापन


शनिवार सुबह छह बजे से अभ्यास के चौथे दिन की शुरुआत परेड से हुई। इस बीच दोनों देशों के 300 सैनिकों ने सेना मुख्यालय से कामाख्या मंदिर तक खड़ी चढ़ाई और ढलान पर पांच किमी दौड़ में भाग लिया।
विज्ञापन


दौड़ के बाद दूसरे सत्र में सैन्य अधिकारियों ने सैनिकों को सैन्य विज्ञान से संबंधित शैक्षिक व्याख्यान दिया। इस दौरान उन्हें सैन्य विज्ञान के विभिन्न सिद्धांतों के बारे में बताया गया। सैद्धांतिक जानकारी के बाद सैनिकों को प्रायोगिक प्रशिक्षण भी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Indo Nepal joint military exercises to beat terrorism
Indo Nepal joint military exercises

इसके तहत, सैनिकों ने आतंकवादियों के छिपे ठिकानों पर छापामारी और निरोधात्मक कार्रवाई के अभ्यास में भाग लिया। सैनिकों को रोड ओपनिंग पार्टी अभियान यानी आतंकवाद प्रभावित इलाकों में सेना का रास्ता साफ करने और घात लगाकर हमले से बचने का प्रशिक्षण दिया गया। शाम चार से छह बजे तक अभ्यास के आखिरी सत्र में सैनिकों ने इंडोर कॉम्बैट शूटिंग में भाग लिया। इसके तहत सैनिकों को आतंकी ठिकाने में घुसकर कार्रवाई करने के गुर सिखाए गए। भारतीय सेना का नेतृत्व 13 जेएंडके राइफल्स, जबकि नेपाली सेना का प्रतिनिधित्व गोरखबख्श बटालियन ने किया।

सैन्य अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण पर प्रस्तुत किया शोध
अभ्यास सत्र के बीच पर्यावरण संरक्षण को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान दोनों देशों के सैनिकों को पर्यावरण की महत्ता बताने के साथ ही संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। भारत और नेपाल के सैन्य अधिकारियों ने सैनिकों को व्याख्यान दिया। सैन्य अधिकारियों ने अपने देश की पर्यावरण परिस्थितियों पर शोध भी प्रस्तुत किया।

आज विश्राम करेंगे सैनिक
चार दिन मैदान में जमकर पसीना बहाने के बाद दोनों देशों के अधिकारी और सैनिक रविवार को विश्राम करेंगे। सैन्य अभ्यास को एक दिन का विराम दिया गया है। सोमवार से फिर संयुक्त सैन्य अभ्यास का सिलसिला शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed