निकाय चुनाव 2018: भारत-नेपाल सीमा हुई सील, रविवार शाम 5 बजे के बाद शुरू होगी आवाजाही
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में 18 नवंबर को निकाय चुनाव के लिए मतदान होने की वजह से पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा को रविवार शाम पांच बजे तक सील कर दिया है। इधर शुक्रवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थम गया।
सीओ कमला बिष्ट, कोतवाल योगेंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस ने चुनाव प्रचार थमने के बाद पालिका क्षेत्र के मुख्य मार्गों और गली मोहल्लों में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस ने क्षेत्रवासियों से चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील के साथ ही धारा 144 के बारे में जानकारी दी।
सीओ ने बताया कि शुक्रवार शाम पांच बजे से नेपाल सीमा को सील कर आवागमन बंद कर दिया गया, जो रविवार शाम पांच बजे तक जारी रहेगा। हालांकि विशेष परिस्थितियों जैसे बीमार आदि में जांच-पड़ताल के बाद राहत दी जा सकती है।
सीमा पर चौकसी के लिए पुलिस के साथ ही सीमा सुरक्षा बल और खुफिया एजेंसियों की कड़ी नजर है। सीमावर्ती थाना झनकईया के थानाध्यक्ष प्रभात कुमार ने कहा कि सीमा पर दो दिन पूर्व से ही रात्रि गश्त तेज कर दी है।