26 जून से तीन दिनों तक सील रहेगी भारत-नेपाल सीमा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
26 जून से तीन दिनों तक भारत और नेपाल सीमा सील रहेगी। इस दौरान वाहन और भारत-नेपाल के नागरिक भी सीमा पर आवाजाही नहीं कर सकेंगे।
दरअसल, नेपाल में प्रस्तावित चार राज्यों में 28 जून को होने वाले स्थानीय निकाय चुनाव के तहत 26 जून की सुबह आठ बजे से 28 जून की शाम पांच बजे तक भारत-नेपाल सीमा को सील किया गया है।
नेपाल में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने में भारतीय प्रशासन ने नेपाल प्रशासन को पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया है। सीमा पर किसी अवांछनीय तत्व के नेपाल प्रवेश पर भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की पैनी नजर है।
भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट
सीओ आरएस रौतेला ने बताया कि पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। गंभीर रूप से बीमार या आपातकालीन स्थिति में आईडी देखकर सीमा खोली जा सकेगी। एसपी आरसी राजगुरु ने पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को सीमा सील के दौरान खास निगरानी के निर्देश दिए हैं।
बताया कि विशेष परिस्थितियों को छोड़ शारदा बैराज गेट 26 जून की सुबह आठ बजे से 28 जून की शाम पांच बजे तक आमजन के लिए बंद रखे जाएंगे।
एसएसबी 57वीं वाहिनी की बनबसा स्थित एफ कंपनी और धनुषपुल स्थित डी कंपनी को इन दिनों भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट किया गया है। भारत-नेपाल सीमा पर पिलर संख्या 6 से पिलर संख्या 11 तक एसएसबी जवान सघन पेट्रोलिंग कर रहे हैं।