{"_id":"62d46836b23a343d3804a8de","slug":"indiscipline-will-not-be-tolerated-at-any-cost-ssp-city-news-drn4174910148","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर नहीं की जाएगी बर्दास्त - एसएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर नहीं की जाएगी बर्दास्त - एसएसपी
विज्ञापन
नवनियुक्त एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने पहली बार जिले के सीओ, थाना प्रभारियों सहित सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ बैठक जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अनुशासन उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता में है। अनुशासनहीनता किसी कीमत में बरदाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी, कर्मचारी अपने सीनियर अधिकारियों व कर्मचारियों का सम्मान करते हुए अनुशासन बनाए रखें।
एसएसपी ने युवाओं को नशे की गिरफ्त में आने से रोकने के लिए सभी थाना प्रभारियों को 15 दिन के अंदर अपने-अपने थाना क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी में जेल गए, प्रकाश में आए आरोपियों व नशे कि गिरफ्त में आए युवाओं की सूची बनाकर तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही नशे की गिरफ्त में आए युवाओं के परिजनों से मिलकर युवाओं की काउंसिलिंग करते हुए उन्हें नशे से होने वाले दुष्प्रभावों से जागरूक करने को कहा। एसएसपी ने कहा कि सभी थाना, चौकी प्रभारी पीक आवर्स के दौरान अपने-अपने क्षेत्रों के व्यस्ततम चौराहों, मार्गों पर खुद उपस्थित रहकर यातायात का सुचारु संचालन कराएं।
मुख्य मार्गों, चौराहों पर सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को चिह्नित करते हुए व्यापार मंडल, नगर निगम, पीडब्ल्यूडी और अन्य विभागों से समन्वय स्थापित कर तत्काल हटाएं। साथ ही यातायात का प्लान करने के निर्देश भी दिए। बाहरी लोगों का सत्यापन करने, आईएसबीटी, रेलवे स्टेशन आदि क्षेत्रों में एक स्थान चिह्नित कर पुलिस बल को नियुक्त करने, जनपद के प्रवेश मार्गों पर स्थित बैरियरों, जनपद के भीतर स्थित चेकिंग प्वाइंट पर वाहनों की विधिवित चेकिंग करने, यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में एसपी सिटी सरिता डोबाल, एसपी ग्रामीण कमलेश उपाध्याय, सभी सीओ, थाना प्रभारी मौजूद रहे।