फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   indira hridyesh work as a chif minister

पहले दिन ही फुल फॉर्म में दिखी इंदिरा ह्दयेश

Thu, 26 Jun 2014 10:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 26 Jun 2014 10:51 AM IST
विज्ञापन
indira hridyesh work as a chif minister

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के अस्वस्थ होने के चलते कैबिनेट मंत्री इंदिरा ह्दयेश का शासन में पहला दिन आपदा का रिव्यू करने में गुजरा।

विज्ञापन


आपदाग्रस्त क्षेत्रों में चल रहे काम की समीक्षा

साढ़े ग्यारह बजे सचिवालय पहुंची इंदिरा ने मुख्यमंत्री कक्ष में ही नौकरशाही के शीर्ष अफसरों के साथ आपदाग्रस्त क्षेत्रों में चल रहे काम की समीक्षा की।

इंदिरा ने अफसरों को निर्देशित किया कि जुलाई के प्रथम सप्ताह में एक बार फिर रिव्यू करुंगी और पूरे काम का डाटा चाहिए। इसके अलावा जुलाई से दूसरे विभागों की समीक्षा बैठकें भी होंगी।

काबिलेगौर है कि अस्वस्थ होने के कारण मुख्यमंत्री ने अपने कुछ काम वरिष्ठ मंत्री इंदिरा ह्दयेश केहवाले कर दिए है। इस फैसले के बाद इंदिरा बुधवार को पहली बार देहरादून पहुंची।
विज्ञापन


लगभग साढ़े ग्यारह बजे सचिवालय पहुंची इंदिरा सीधे मुख्यमंत्री कक्ष में गई और मुख्य सचिव सुभाष कुमार, अपर मुख्य सचिव राकेश शर्मा, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह संधू को बुलाकर आपदा प्रभावित क्षेत्रों की प्रगति जानी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जुलाई में वह पुन: आपदा राहत कार्यों व अवस्थापना के कामों का रिव्यू करेंगी और तब तक प्रभावित क्षेत्रों में पूरे हो चुके कार्र्यों के अलावा, प्रक्रियाधीन व शुरू होने वाले कार्यों का डाटा तैयार कर लिया जाए।


कितना खर्च हुआ इसकी जानकारी मंगवाई
कितना पैसा अवमुक्त किया गया और कितना खर्च हुआ इसकी जानकारी भी मुकम्मल तौर पर मंगवाई जाए। बैठक के दौरान अफसर चौथे तल की तरफ दौड़ते रहे। प्रभारी सचिव अमित नेगी को बुलाकर कुछ डिटेल ली गई।

इसके बाद ऊर्जा सचिव उमाकांत पंवार को बुलाकर बिजली के अलावा अन्य कई विभागीय मुद्दों पर बातचीत की।

इंदिरा देर शाम तक सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में डटी रही और अधिकारियों से चर्चा के दौरान अपने विभाग की कुछ फाइलों का भी निस्तारण करती रही।

इंदिरा ने मुख्य सचिव को रेन वाटर हारवेस्टिंग पर फोकस करने को कहा। बिजली, पेयजल, सड़क आदि की रिव्यू बैठकें भी जुलाई से शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed