{"_id":"58e5f55f4f1c1bf8335b4b7d","slug":"indira-hridayesh-allegation-on-trivendra-rawat-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले माह राज्य की समस्यायों से जूझने में उत्तराखंड सरकार नाकामः इंदिरा हृदयेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले माह राज्य की समस्यायों से जूझने में उत्तराखंड सरकार नाकामः इंदिरा हृदयेश
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 06 Apr 2017 01:29 PM IST
विज्ञापन
indira
- फोटो : amarujala
उत्तराखंड की पूर्व वित्त मंत्री और वर्तमान नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने राज्य की सरकार पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि राज्य सरकार पहले ही महीने में उत्तराखंड की समस्यायों से जूझने में नाकाम साबित हुई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अब तक खनन खुलवाने में नई सरकार नाकाम रही है। खनन बंद होने से लाखों लोगों की बेरोजगारी को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।
आबकारी नीति पर भी उत्तराखंड की भाजपा सरकार का कोई ध्यान नहीं है। महिलाओं के आंदोलन के बाद भी कोई रास्ता नहीं निकल रहा है। इंदिरा हृदयेश ने कहा कि राशन की दुकानों में भी गरीबों को अब चीनी नहीं मिल रही है।
विज्ञापन