{"_id":"581c39924f1c1bac31438426","slug":"indira-gandhi-photo-found-in-garbage","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचरे में मिली इंदिरा गांधी की फोटो, कांग्रेस और BJP में छिड़ी 'जंग'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कचरे में मिली इंदिरा गांधी की फोटो, कांग्रेस और BJP में छिड़ी 'जंग'
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
Updated Fri, 04 Nov 2016 01:06 PM IST
विज्ञापन
indira gandhi
- फोटो : amar ujala
रुड़की में बीएसएम कॉलेज के पास एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का फोटो कचरे में पड़ा मिलने से राजनीति गरमा गई।
विज्ञापन
चंद मिनट में ही फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी, जिससे मामले ने तूल पकड़ लिया। फोटो भाजपा नेता के प्रतिष्ठान के नीचे मिलने पर कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर आरोप जड़े हैं।
विज्ञापन
वहीं भाजपा ने कांग्रेसियों पर इंदिरा गांधी की फोटो कचरे में डालने का आरोप लगाया है। कुल मिलाकर फोटो को लेकर सोशल मीडिया पर कांग्रेस भाजपा के बीच नई जंग छिड़ गई है।
विज्ञापन