{"_id":"5a1562b84f1c1b95188b583c","slug":"indira-and-satpal-maharaj-reached-to-know-about-narayan-dutt-tiwari","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनडी तिवारी का हाल जानने पहुंचे महाराज और इंदिरा हृदयेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनडी तिवारी का हाल जानने पहुंचे महाराज और इंदिरा हृदयेश
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 23 Nov 2017 07:31 AM IST
विज्ञापन
नारायण दत्त तिवारी
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क़ैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी का हाल जानने पहुंचे।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी की सेहत में हल्का सुधार आया है। कई दिनों के उपचार के बाद वह सचेत हो गए हैं। साथ ही उन्होंने प्रतिक्रिया देना भी शुरू कर दिया है।
मंगलवार को उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने दिल्ली में साकेत स्थित मैक्स अस्पताल पहुंचकर एनडी तिवारी का हालचाल जाना। इस दौरान दोनों नेताओं ने रोहित शेखर तिवारी से उनके पिता के उपचार के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। वहीं, अस्थमा के अटैक के चलते अस्पताल में भर्ती उनकी पत्नी डॉ.उज्ज्वला तिवारी की सेहत में भी सुधार आया है। उन्हें आईसीयू से प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट किया जा चुका है।
विज्ञापन