{"_id":"64611b41f95a10ede90cb7a9","slug":"indigo-direct-flight-from-dehradun-to-goa-will-start-from-may-23-from-jolly-grant-airport-know-schedule-2023-05-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jolly Grant Airport: देहरादून से गोवा के लिए 23 मई से शुरू होगी इंडिगो की सीधी फ्लाइट, ये रहेगा शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jolly Grant Airport: देहरादून से गोवा के लिए 23 मई से शुरू होगी इंडिगो की सीधी फ्लाइट, ये रहेगा शेड्यूल
Sun, 14 May 2023 11:08 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट(देहरादून)
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 14 May 2023 11:08 PM IST
सार
इंडिगो की यह फ्लाइट गोवा से यात्रियों को लेकर शाम साढे पांच बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेगी। आधे घंटे बाद शाम छह बजे यहां से गोवा के लिए उड़ान भरेगी।
विज्ञापन
फ्लाइट
- फोटो : Pixabay(प्रतीकात्मक तस्वीर)
विस्तार
देहरादून एयरपोर्ट से विभिन्न शहरों के लिए सबसे अधिक उड़ानें संचालित करने वाली विमानन कंपनी इंडिगो आगामी 23 मई से देहरादून-गोवा के बीच अपनी सीधी उड़ान शुरू करने जा रही है। यह उड़ान हफ्ते में तीन दिन संचालित होगी।
विज्ञापन
इंडिगो की यह फ्लाइट गोवा से यात्रियों को लेकर शाम साढे पांच बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेगी। आधे घंटे बाद शाम छह बजे यहां से गोवा के लिए उड़ान भरेगी। इंडिगो 186 सीटर बड़े विमान से देहरादून-गोवा के बीच फ्लाइट संचालित करेगा। इस फ्लाइट के शुरू होने के बाद देहरादून देश के एक और शहर से हवाई मार्ग से सीधा जुड़ जाएगा।
विज्ञापन
पहले इस फ्लाइट को एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल में 25 अप्रैल से संचालित किया जाना था। जिसकी अनुमति भी डीजीसीए से मिल चुकी थी। लेकिन तब फ्लाइट शुरू नहीं कर पाई। अब इंडिगो 23 मई से इस फ्लाइट को शुरू करने जा रही है। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार इंडिगो मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को सप्ताह में तीन दिन यह फ्लाइट संचालित करेगी।
विज्ञापन
Hemkund Sahib Yatra : 20 मई से शुरू होगी हेमकुंड साहिब यात्रा, डीएम और एसपी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
Trending Videos
इन शहरों के लिए देहरादून से सीधी एयर कनेक्टिविटी
देहरादून एयरपोर्ट से दिल्ली, अहमदाबाद, कोलकाता, हैदराबाद, जयपुर, मुंबई, बंगलुरू, लखनऊ और पुणे शहर के लिए सीधी फ्लाइट है।एयरपोर्ट पर इंडिगो की सबसे ज्यादा 14 फ्लाइट, विस्तारा और एयर इंडिया की दो-दो फ्लाइट हैं। गो फर्स्ट की अभी कोई फ्लाइट यहां से संचालित नहीं हो रही। दरअसल दिवालिया होने के कारण गो फर्स्ट ने बीती एक मई से अपनी फ्लाइटों का संचालन बंद कर रखा है।