{"_id":"468a5fd39ae3844f0e5aea860f433aaa","slug":"indigo-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाप बड़ा है, इंडिगो दिला दी...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाप बड़ा है, इंडिगो दिला दी...
अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 28 Aug 2013 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएवी कालेज में चुनावी महासंग्राम के बीच छात्र नेताओं की हैसियत भी खासे मायने रख रही है। एक छात्र नेता के पिताजी बिजली विभाग में बड़े ठेकेदार हैं। पैसे की कमी नहीं है।
विज्ञापन
बेटे ने चुनाव लड़ने की ख्वाहिश जताई तो पिता ने भी बेटे को नेता बनाने की ठान ली। आखिर डीएवी नेतागीरी की प्रथम पाठशाला जो ठहरी।
पिता की हैसियत ऐसी है कि खराब मौसम में बेटे को बारिश से बचाने के लिए नई इंडिगो खरीद दी। दूसरे गुटों को जब इंडिगो के बारे में पता चला तो परेशान हो गए।
दूसरे गुटों का कहना है कि जो बाप अपने बेटे पर ऐसे पैसा लुटा रहा है वह निश्चित ही दूसरे प्रत्याशियों के लिए चुनौती पैदा कर सकता है।