फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Indian Railway will change colour of women train passenger coach

महिला यात्रियों के लिए रेलवे शुरू करने जा रहा नई सुविधा, जिसमें उन्हें होंगे एक नहीं कई फायदे

Thu, 25 Oct 2018 08:20 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Thu, 25 Oct 2018 08:20 AM IST
विज्ञापन
Indian Railway will change colour of women train passenger coach
ट्रेन

भारतीय रेलवे महिलाओं के लिए एक नई सुविधा शुरू करने जा रहा है। इससे महिलाओं को परेशानी नहीं होगी। रेलवे अब महिला कोच को पीले रंग में रंगने जा रहा है। ताकि महिला यात्रियों को प्लेटफार्म पर इस कोच को ढूंढने में परेशानी न हो।

विज्ञापन


रेलवे हर ट्रेन में महिला यात्रियों की सुविधा के लिए एक कोच मुहैया कराता है। आमतौर पर यह कोच ट्रेन के बाकी बोगियों के रंग में रंगा होता है। कोच पर सिर्फ महिला डिब्बा लिखा होता है।
विज्ञापन


इससे महिला यात्रियों को इसे ढूंढने में परेशानी होती हैं। अक्सर पुरुष यात्री भी इसमें चढ़ जाते हैं। रेलवे उत्कृष्ट योजना के तहत महिलाओं की सुरक्षित यात्रा के मद्देनजर महिला कोच का रंग बदला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोच में ये सुविधाएं भी मिलेंगी

उत्कृष्ट योजना में रानीखेत एक्सप्रेस में एसी प्रथम श्रेणी के कोच में माडर्न फिटिंग्स, सोप डिस्पेंसर, एस ट्रैप बायो टॉयलेट, पीवीसी फ्लोरिंग, नई डिजाइन के पर्दे, कोच डोर पर विनायल व्रैपिंग, सुंदर तस्वीरें लगी होंगी। यात्रियों को ईको फ्रेंडली तौलिये दिए जाएंगे।

रानीखेत एक्सप्रेस के कोच होंगे पीले
रामनगर और काठगोदाम से चलने वालीं रानीखेत एक्सप्रेस के महिला कोचों को पीले रंग में रंगने का काम शुरू हो गया है। पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि अभी सिर्फ इन दो ट्रेनों में ही उत्कृष्ट योजना के तहत सौंदर्यीकरण हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed