नैनी-दून जन शताब्दी समेत इन 12 एक्सप्रेस ट्रेनों का टाइम टेबल बदला, यहां पढ़ें पूरा शेड्यूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनी दून जनशताब्दी एक्सप्रेस के समय में 2 अप्रैल 2019 से 15 मिनट का बदलाव किया गया है। यह ट्रेन सुबह 5:15 के बजाय 5:30 बजे काठगोदाम से देहरादून के लिए रवाना होगी।
इस ट्रेन के समय में महज 15 मिनट का बदलाव करने से 12 ट्रेनें प्रभावित होंगी। इसके अलावा, ट्रेन अभी सोमवार, मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार, शनिवार को चलती है। अब यह मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को देहरादून जाएगी।
नई समय सारणी से काठगोदाम से दिल्ली, लखनऊ, हावड़ा और देहरादून आने जाने वाली छह ट्रेनें प्रभावित होंगी। वहीं देहरादून से मुजफ्फरनगर, गोरखपुर आने जाने वाली तीन, ऋषिकेश से कटरा और हरिद्वार से जम्मू जाने वाली ट्रेनों और न्यू जलपाईगुड़ी से अमृतसर जाने वाली ट्रेन पर असर पड़ेगा।
इन ट्रेनों पर होगा असर
ट्रेन का नाम और नंबर पुराना समय नया समय
14120 देहरादून-काठगोदाम 7:10 7:20
15043 लखनऊ काठगोदाम 8:00 8:10
13019 हावड़ा काठगोदाम 9:25 9:30
(काठगोदाम स्टेशन पहुंचने के समय बदलाव)
15014 काठगोदाम जैसलमेर 20:40 20:35
13020 काठगोदाम हावड़ा 21:55 21:45
15035 दिल्ली काठगोदाम 22:45 22:40
(काठगोदाम स्टेशन से रवाना होने के समय बदलाव)
(मुरादाबाद स्टेशन पर पहुंचने के समय बदलाव)
15001 मुजफ्फर नगर देहरादून 8:57 9:02
(मुरादाबाद स्टेशन पर पहुंचने के समय बदलाव)
15005 गोरखपुर देहरादून 8:57 9:05
(मुरादाबाद स्टेशन पर पहुंचने के समय बदलाव)
15002 देहरादून मुजफ्फर नगर 15:25 15:20
(देहरादून स्टेशन से रवाना होने के समय बदलाव)
14605 हरिद्वार जम्मूतवी हरिद्वार 17:05 16:55
(हरिद्वार से रवाना होने के समय में बदलाव)
14609 ऋषिकेश से वैष्णो देवी कटरा 16:20 16:35
(ऋषिकेश से रवाना होने के समय बदलाव)
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए नैनी दून जनशताब्दी एक्सप्रेस के समय में बदलाव किया है। - संजय यादव, सीपीआरओ, पूर्वोत्तर रेलवे