फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Indian Olympic Association approved 38th National Games to be held in Uttarakhand

National Games 2024: उत्तराखंड में होंगे 38वें राष्ट्रीय खेल, भारतीय ओलंपिक संघ ने लगाई मुहर

Sun, 12 Mar 2023 06:41 PM IST
अलका त्यागी अभिषेक सिंह, अमर उजाला, हल्द्वानी
अभिषेक सिंह, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 12 Mar 2023 06:41 PM IST
सार

भारतीय ओलंपिक संघ के मीटिंग हॉल में दोपहर को शुरू हुई बैठक में पूरे प्रदेश के खेल संघों के प्रतिनिधि और राज्य ओलंपिक संघ के प्रतिनिधि शामिल हुए।

विज्ञापन
Indian Olympic Association approved 38th National Games to be held in Uttarakhand
भारतीय ओलंपिक संघ - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने लंबे इंतजार के बाद आखिरकार तय कर दिया है कि 38वें राष्ट्रीय खेल उत्तराखंड में होंगे। आईओए की बैठक में उत्तराखंड की मेजबानी पर मुहर लग गई। हालांकि, छत्तीसगढ़ ने भी राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी की दावेदारी की थी, लेकिन आईओए ने उत्तराखंड को मेजबानी दी है। बैठक में मौजूद उत्तराखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डीके सिंह ने यह जानकारी दी है।

विज्ञापन


National Games: केंद्र सरकार से तैयारियों के लिए उत्तराखंड को थी ज्यादा की उम्मीद...मिले केवल 100 करोड़
विज्ञापन


भारतीय ओलंपिक संघ के मीटिंग हॉल में दोपहर को शुरू हुई बैठक में पूरे प्रदेश के खेल संघों के प्रतिनिधि और राज्य ओलंपिक संघ के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता आईओए की अध्यक्ष पीटी उषा ने की। देश में खेलों के विकास के अलावा अन्य प्रमुख बिंदुओं पर भी चर्चा हुई। इस दौरान राष्ट्रीय खेलों पर भी चर्चा हुई जिसमें तय हुआ कि सितंबर-अक्तूबर में गोवा में 37वें राष्ट्रीय खेल आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले साल यानी 2024 में उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेल हाेंगे। आईओए ने उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों की तैयारी परखने के लिए आईओए की संंयुक्त सचिव अलकनंदा अशोक को तात्कालिक रूप से नामित किया है। बैठक का संचालन सीईओ कल्याण चौबे ने किया।

2018 में होने थे प्रदेश में खेल

2015 में केरल के बाद गोवा और उत्तराखंड को ये खेल कराने थे लेकिन इन दोनों ही राज्यों में आधी-अधूरी तैयारी की वजह से ये खेल 2018 से टलते रहे। बता दें कि 36वें राष्ट्रीय खेल गोवा, 37वें छत्तीसगढ़ जबकि 38वें राष्ट्रीय खेल उत्तराखंड को 2014 में ही आवंटित कर दिए गए थे। गोवा ने 36वें खेल कराने से अपने हाथ पीछे खींचे और छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड में भी तैयारी अधूरी रहने से राष्ट्रीय खेल लगातार खिसकते रहे।

2022 में गुजरात ने कम समय में कराए 36वें राष्ट्रीय खेल

राष्ट्रीय खेलों में लगातार हो रही देरी को देखते हुए आईओए के तत्कालीन अध्यक्ष हल्द्वानी निवासी राजीव मेहता ने भारत सरकार और गुजरात सरकार से बात करके बेहद कम समय में गुजरात में राष्ट्रीय खेल सितंबर 2022 में आयोजित करा दिए। हालांकि, इन खेलों में उत्तराखंड का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था। 32 राज्यों में से उत्तराखंड की टीम एक गोल्ड समेत 18 पदकों के साथ 26वें स्थान पर रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed