फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Indian Navy's contribution to security is incomparable: Governor

सुरक्षा में भारतीय नौसेना का योगदान अतुलनीय : राज्यपाल

Wed, 03 Dec 2025 07:04 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 07:04 PM IST
विज्ञापन
Indian Navy's contribution to security is incomparable: Governor
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने भारतीय नौसेना दिवस के अवसर पर नौसेना के वीर जवानों, पूर्व नौ-सैनिकों एवं उनके परिवारजनों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। नौसेना दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि हमारे बहादुर नौसैनिकों की उत्कृष्ट युद्ध क्षमता, रणनीतिक कौशल और सतर्कता के कारण भारत की विस्तृत समुद्री सीमाएं पूर्णतः सुरक्षित हैं। राज्यपाल ने नौसैनिकों की वीरता, साहस, पराक्रम और अदम्य समर्पण को नमन करते हुए कहा कि देश की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी हमारे नौसैनिकों पर है। विशाल समुद्री क्षेत्र में ऊर्जा संसाधनों, आर्थिक गतिविधियों तथा व्यापारिक मार्गों की सुरक्षा में भारतीय नौसेना का योगदान अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा और समृद्धि में नौसैनिकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed