फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Indian Navy Vice Admiral Vimal Verma visited kedarnath and done meditation in cave

नौसेना के वाइस एडमिरल विमल वर्मा ने किए बाबा केदार के दर्शन, गुफा में भी लगाया ध्यान

Sun, 29 Sep 2019 10:03 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 29 Sep 2019 10:03 AM IST
विज्ञापन
Indian Navy Vice Admiral Vimal Verma visited kedarnath and done meditation in cave
नौसेना के वाइस एडमिरल विमल वर्मा - फोटो : अमर उजाला

नौसेना के वाइस एडमिरल विमल वर्मा ने सपरिवार केदारनाथ पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन किए। यहां पूजा-अर्चना कर उन्होंने कुछ देर ध्यान गुफा में ध्यान भी लगाया। केदारनाथ में तीन तीन घंटे रुकने के बाद वह लौट गए।

विज्ञापन


 शनिवार को वाइस एडमिरल वर्मा परिवार सहित केदारनाथ धाम पहुंचे। यहां श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों ने उनकी अगवानी कर भव्य स्वागत किया। इसके बाद एडमिरल वर्मा ने मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश किया।
विज्ञापन


जहां मुख्य पुजारी केदार लिंग व अन्य पुजारियों द्वारा उनके हाथों पूजा का संकल्प कराने के बाद जलाभिषेक कराया। गर्भगृह में इस मौके पर धर्माधिकारी ओंकार शुक्ला, वेदपाठी विश्वमोहन जमलोकी, आशाराम नोटियाल, मृत्यंजय हीरेमठ ने पूजा संपन्न कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने मंदिर की परिक्रमा की। एडमिरल वर्मा ने बीकेटीसी के पदाधिकारियों व अन्य लोगों से मुलाकात कर केदारनाथ धाम के बारे में जानकारी भी ली। मंदिर समिति द्वारा नौसेना के एडमिरल वर्मा का स्वागत करते हुए उन्हें धाम का प्रसाद, अंगवस्त्र और माला भेंट की गई।

इसके बाद वह ध्यान गुफा पहुंचे और वहां कुछ देर ध्यान लगाया। इस मौके पर कार्याधिकारी एनपी जमलोकी, लेखाकार आरसी तिवारी, वाईएस पुष्पवाण, लोकेंद्र रिवाड़ी, प्रबंधक अरविंद शुक्ला, मनोज शुक्ला, अमित राणा,  पुष्कर रावत, महावीर तिवारी आदि उपस्थित थे।

पूर्वान्ह 11.30 बजे एडमिरल वर्मा ने परिवार समेत केदारनाथ से प्रस्थान किया। इस वर्ष मई में एडमिरल वर्मा ने नौसेना प्रमुख पद पर उन्हें प्राथमिकता न देते हुए वाइस एडमिरल करमबीर सिंह को नौसेना का अलग प्रमुख नियुक्त करने के फैसले का विरोध करते हुए सशस्त्र बल ट्रिब्यूनल में याचिका दायर की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed