फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Indian Navy team conduct search operation in tehri dam lake for three missing peoples

टिहरी झील में डूबे 3 लोगों की तलाश में इंडियन नेवी ने चलाया सर्च ऑपरेशन, हाथ नहीं आया कोई सुराग

Mon, 12 Nov 2018 08:33 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 12 Nov 2018 08:33 AM IST
विज्ञापन
Indian Navy team conduct search operation in tehri dam lake for three missing peoples
टिहरी झील में सर्च ऑपरेशन चलाती इंडियन नेवी की टीम

तीन नवंबर की रात को पीपलडाली के समीप टिहरी बांध की झील में डूबे ट्रक और उसमें सवार तीन लोगों की तलाश में जुटी भारतीय नौ सेना की 10 सदस्यीय टीम खाली हाथ लौट गई है।

विज्ञापन


इंडियन नेवी की टीम में शामिल गोताखोर कांटे के साथ 80 मीटर गहराई तक झील के अंदर तक गए, लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला। बीते तीन नवंबर की रात चंबा के पाटा गांव से जाखणीधार ब्लॉक के खोला गांव जा रहा एक मिनी ट्रक पीपलडाली के समीप दुर्घटनाग्रस्त होकर टिहरी बांध की झील में समा गया था।
विज्ञापन


ट्रक में सवार एक व्यक्ति राकेश लाल छिटक कर किसी तरह बच गया था। जबकि ट्रक चालक पडिया गांव निवासी अनिल भंडारी, खोला गांव निवासी तेजपाल और सुरेश लाल तब से लापता चल रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक और उसमें सवार लापता चल रहे लोगों की तलाश में जुटी एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और जल पुलिस के असफल रहने पर जिला प्रशासन ने सरकार ने भारतीय नौ सेना की टीम भेजने की मांग की थी। 

दिल्ली से भारतीय नौ सेना की 10 सदस्यीय टीम बीते दिन पीपलडाली पहुंची। टीम लीडर कैप्टन टीएन र्साइं कुमार के नेतृत्व में इंडियन नेवी के गोताखोरों ने रविवार को झील में सर्च आपरेशन चलाया।

मैगनेट और कांटे के साथ इंडियन नेवी की टीम झील के पानी में 80 मीटर अंदर तक गई, लेकिन वहां उन्हें ट्रक की लोकेशन नहीं मिल पाई। सर्च आपरेशन समाप्त कर नेवी की टीम अपराह्न बाद दिल्ली लौट गई है। थानाध्यक्ष सुंदरम शर्मा ने बताया कि नेवी की टीम ने काफी प्रयास किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed