{"_id":"5eda62cd0a9cd80c6f7b253d","slug":"indian-military-academy-pop-2020-50-cadets-received-jnu-degree-in-graduation-ceremony","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ima Pop 2020: भारतीय सैन्य अकादमी की ग्रेजुएशन सेरेमनी में 50 कैडेट्स को मिली जेएनयू की डिग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ima Pop 2020: भारतीय सैन्य अकादमी की ग्रेजुएशन सेरेमनी में 50 कैडेट्स को मिली जेएनयू की डिग्री
Fri, 05 Jun 2020 08:54 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 05 Jun 2020 08:54 PM IST
सार
- आईएमए की ग्रेजुएशन सेरेमनी में कंमाडेंट ले.ज. जयबीर सिंह नेगी ने प्रदान की डिग्री
- एक साल की ट्रेनिंग के बाद यह कैडेट्स बतौर अधिकारी सेना में होंगे शामिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) स्थित आर्मी कैडेट कॉलेज (एसीसी) की 115 वीं ग्रेजुएशन सेरेमनी में शुक्रवार को 50 कैडेट्स को जेएनयू की डिग्री व अवॉर्ड दिए गए। एसीसी में तीन साल की कठिन ट्रेनिंग और पढ़ाई के बाद ये कैडेट्स आईएमए की मुख्यधारा से जुड़ गए हैं। एक साल की ट्रेनिंग के बाद ये कैडेट्स सेना में बतौर अधिकारी के रूप में शामिल हो जाएंगे।
विज्ञापन
आईएमए के कमाडेंट (लेफ्टिनेंट जनरल) जयवीर सिंह नेगी ने आर्मी कैडेट कॉलेज के इन 50 कैडेट्स को जेएनयू (जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी) की स्नातक की डिग्री व अवार्ड दिए। डिग्री पाने वालों में 19 साइंस और 31 कैडेट्स ह्यूमिनिटीज स्ट्रीम के हैं। कॉलेज से पासआउट होने के बाद यह कैडेट्स आईएमए में एक साल का प्रशिक्षण लेंगे। इससे पूर्व आर्मी कैडेट कॉलेज विंग के प्रिसिंपल डॉ. नवीन कुमार ने कॉलेज की रिपोर्ट पेश की।
विज्ञापन
इनको मिला अवॉर्ड
कैडेट मेडल
गोल्ड मेडल - अरविंद बगोरिया
सिल्वर मेडल - शिवजीत सिंह
ब्रांज मेडल - पवित्रपाल सिंह
कंमाडेंट सिल्वर मेडल
सेवा विषय में प्रथम - अरविंद बगोरिया
ह्यूमिनिटीज विषय में प्रथम - अरविंद बगोरिया
साइंस स्ट्रीम में प्रथम - पवित्रपाल सिंह
कमांडेट बैनर - कारगिल कंपनी