वायुसेना के 30 लड़ाकू और दो सुखोई विमानों ने भरी उड़ान, चीन की बढ़ेगी बेचैनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को वायु सेना के दो सुखोई 30 लड़ाकू विमानों ने जौलीग्रांट डोईवाला के आसमान में उड़ानें भरी। तेज आवाजों के साथ विमानों ने हवा में कई चक्कर लगाकर एयरपोर्ट पर लैंडिंग की।
जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर लड़ाकू विमानों की आवाजाही का क्रम बरकरार है। जनवरी माह में कई सी ग्लोब मास्टर मालवाहक विमान के उड़ने उतरने के साथ सुखोई लड़ाकू विमानों की लैंडिंग और उड़ानों का सिलसिला जौलीग्रांट एयरपोर्ट से बराबर चल रहा है।
जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर लड़ाकू विमानों का उड़ने उतरने का अभ्यास का कार्यक्रम है। दोपहर में करीब साढ़े तीन बजे के आसपास दो लड़ाकू विमान आकाश में तेज आवाजों के साथ उड़ान भरते दिखाई दिए।
काफी देर चक्कर लगाने के बाद दो विमान सफलतापूर्वक जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उतर गए। बताया जा रहा है कि सुखोई विमानों का अभ्यास अभी जारी रहेगा। जौलीग्रांट एयरपोर्ट निदेशक विनोद शर्मा ने बताया कि सुखोई 30 विमान सिरसा एयरबेस से आए है। लड़ाकू विमानों का एयरपोर्ट पर आवाजाही करने का सामान्य अभ्यास है।