फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Indian crickter mansi joshi wish own home in dehradun

टीम इंडिया की इस क्रिकेटर ने ठुकराई सरकारी नौकरी, लेकिन बताई एक ख्वाहिश

Tue, 29 Aug 2017 08:42 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 29 Aug 2017 08:42 AM IST
विज्ञापन
Indian crickter mansi joshi wish own home in dehradun
mansi joshi

आईसीसी महिला विश्वकप में भारतीय टीम का हिस्सा रहीं महिला क्रिकेटर मानसी जोशी ने उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का प्रस्ताव ठुकरा दिया है। दरअसल, खेल विभाग ने मानसी और एकता बिष्ट को उत्तराखंड में नौकरी के लिए ऑफर कर दिया है। 

विज्ञापन


मानसी का कहना है इससे उनके कॅरियर पर असर पड़ेगा। मानसी ने इसके बदले देहरादून में आशियाना देने की मांग की है। वह पहले भी अपने घर को लेकर इच्छा जाहिर कर चुकी हैं। मानसी अभी तक देहरादून के चंदरनगर में किराये के मकान में रहती हैं।

विज्ञापन

मानसी बोली, यहां से आगे खेलने के मौके मिलेंगे

Indian crickter mansi joshi wish own home in dehradun
mansi joshi

मानसी ने एक हिंदी दैनिक अखबार से बातचीत में बताया कि उन्हें उत्तराखंड के खेल विभाग से पत्र मिला है। इसमें चिह्नित सात विभागों में 4600 व 4800 ग्रेड पे पर ज्वाइनिंग की बात लिखी है। लेकिन राज्य में न तो क्रिकेट को मान्यता है और न ही यहां से आगे खेलने के मौके मिलेंगे।

उन्होंने कहा कि उन्हें मौका मिला तो वे रेलवे ज्वाइन करेंगी, जिससे उन के खेल करियर पर कोई असर न पड़े। अगर वे उत्तराखंड में ज्वाइन करती हैं तो उन्हें खेल छोड़ना पड़ेगा, क्योंकि यहां न तो इतनी छुट्टी मिलेगी और न ही वे किसी टीम से घरेलू क्रिकेट खेल सकेंगी। उन्होंने खेल विभाग को लिखित में जवाब देकर नौकरी के एवज में देहरादून में घर मांगा है। बता दें कि आईसीसी वर्ल्ड कप में मानसी ने पाकिस्तान के 2 विकेट झटके थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed