फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Indian Army Western Command Golden Key Division honored to 41 brave soldiers and 16 units

साहस और शौर्य के लिए 41 बहादुर सैन्यकर्मियों का हुआ सम्मान, 16 यूनिट भी हईं सम्मानित

Tue, 18 Feb 2020 07:29 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 18 Feb 2020 07:29 PM IST
सार

  • अदम्य साहस और उत्कृष्ट सेवा के लिए 41 सैन्य अधिकारी सम्मानित
  • 16 उत्कृष्ट सैन्य यूनिटों को भी किया सम्मानित, जीओसी-इन-सी ने दिए मेडल

विज्ञापन
Indian Army Western Command Golden Key Division honored to 41 brave soldiers and 16 units
सैनिकों का सम्मान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपने अदम्य साहस से आतंकियों को मार गिराने और सेवा में रहते उत्कृष्ट कार्य करने वाले 41 सैन्य अधिकारियों और सैनिकों को मंगलवार को भारतीय सेना के पश्चिमी कमान की ओर से सम्मानित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित पश्चिमी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ (जीओसी-इन-सी) ले. जनरल आरपी सिंह ने सभी को मेडल देकर सम्मानित किया। 

विज्ञापन


मंगलवार को गोल्डन की डिवीजन के रंजीत सिंह ऑडिटोरियम क्लेमेंटटाउन में अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 32 सैन्य अधिकारियों और सैनिकों को अदम्य साहस के लिए वीरता सेना मेडल दिया गया। जबकि, दो अधिकारियों और एक एसपीआर को उत्कृष्ट कार्य के लिए सेना मेडल दिया गया।
विज्ञापन


वहीं, छह अधिकारियों को विशिष्ट सेवा मेडल से अलंकृत किया गया। कार्यक्रम में तीन अधिकारियों को सेवानिवृत्त के बाद, जबकि उत्कृष्ट कार्य के लिए एसपीआर अमनदीप सिंह को मरणोपरांत सेना मेडल दिया गया। अमनदीप सिंह के पिता रोहित सिंह ने यह सम्मान लिया। इस दौरान सभी सम्मानित सैन्य अधिकारियों और सैनिकों के अदम्य साहस का संक्षिप्त वर्णन भी किया गया। जिसे सुनकर सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनरल ऑफि सर कमांडिंग-इन-चीफ  ले. जनरल आरपी सिंह ने सभी पुरस्कृत सैन्य अधिकारियों और सैनिकों को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने और भारतीय सेना का गौरव बनाए रखने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमारा देश विभिन्नता में एकता की मिशाल है। कहा कि वर्तमान में हमारे सामने अनेक चुनौतियां खड़ी हैं, लेकिन इन सबके लिए हमारी सेना पूरी तरह से तैयार है।

उन्होंने कहा कि जब-जब आवश्यकता पड़ी तब सेना ने इन चुनौतियों का डटकर मुकाबला किया है। उन्होंने सभी रैंकों की उनके समर्पण और उत्तरदायित्व के प्रति निष्ठा के लिए प्रशंसा की। उन्होंने उम्मीद जताई कि पश्चिमी कमान की सभी रैंक भारतीय सेना के इन वीरों के आदर्श और साहस का अनुकरण करेंगी। इस मौके पर भारी संख्या में सेवारत, रिटायर्ड सैन्य अधिकारी और उनके परिजन मौजूद रहे।
 

वीरता के लिए इन्हें मिला सेना मेडल

मेजर नीरज कुमार, ले. कर्नल संदीप कुरूप, मेजर कृष्ण दत्त तिवारी, मेजर रोहित शुक्ला, कैप्टन अखिल राधाकृष्णन, सूबेदार रविंद्र कुमार, सूबेदार त्रिलोक सिंह(सेनि), सूबेदार रामनिवास गुज्जर, सूबेदार मोहम्मद याकूब खान, सूबेदार सुनील कुमार, नायब सूबेदार राजेंद्र प्रसाद, नायब सूबेदार राजेंद्र सिंह, नायब सूबेदार हरीश कुमार पीके, नायब सूबेदार सुंदर पाल सिंह, नायब सूबेदार अनिल थापा, नायक सन्नी ठाकुर, नायक सुनील कुमार, नायक यमबहादुर बुद्धा, हवलदार इंदरवेश, नायक रमेश कुमार, लांस नायक राजेंद्र कु मार, लांस नायक सतेंद्र सिंह, लांस नायक जगतार सिंह, एसईपी कुलविंदर सिंह, राइफलमैन, रमेश सिंह धामी, राइफलमैन, रुपेन प्रधान, राइफलमैन रईस एएच लोन, नायक रवि सिंह।

इन्हें मिला विशिष्ट सेवा मेडल

ऑननेरी सूबेदार मेजर सुल्तान सिंह शेखावत, मेजर जनरल विवेक कश्यप, कर्नल युद्धवीर सिंह सेखों, कर्नल मंजीत सिंह कूनर, कर्नल दीपेंद्र जसरोटिया, ब्रिगेडियर संजीव सैनी।

विशिष्ट सेवाओं के लिए इन्हें मिला सेना मेडल 

मेजर जनरल संजीव बजाज(सेनि), मेजर जनरल हर विजय सिंह (सेनि), एसपीआर अमनदीप सिंह (मरणोपरांत)।

इन यूनिटों को मिला यूनिअ प्रशंसा पत्र

52 आम्रड रेजीमेंट, 22 मैकेनाइज्ड इन्फ्रें ट्री, 16 पंजाब,22 राजपुत, 8 डोगरा, 9 डोगरा, 10 डोगरा, 339मीडियम रेजिमेंट, 41 मीडियन रेजीमेंट, 1812 रॉकेट रेजिमेंट, 234 आर्मड इंजीनियरिंग रेजिमेंट, 11 क्रॉप्स रिग्नल रेजिमेंट, 27 एयर डिफेंस मिसाइल रेजिमेंट, 5682 आर्मी सर्विस क्र ॉप्स, मिलिट्री हॉस्पिटल जालंधर व 615 इलेक्ट्रॉनिक्स एंड मैकेनिकल इंजीनियरिंग 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed