फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   indian army recruitment rally

प्रादेशिक सेना भर्ती रैली आज, देहरादून पहुंचे युवा

Mon, 25 Jul 2016 09:59 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 25 Jul 2016 09:59 AM IST
विज्ञापन
indian army recruitment rally
indian army recruitment in dehradun - फोटो : amar ujala

सोमवार से शुरू होने जा रही प्रादेशिक सेना भर्ती रैली के लिए युवाओं ने देहरादून में डेरा डाल लिया है।

विज्ञापन


रैली के लिए सेना और पुलिस प्रशासन ने भी तैयारियां चाक चौबंद कर ली हैं। भर्ती रैली में उत्तराखंड सहित सात राज्यों के युवा भाग लेंगे। 108 इनफेंट्री के टीए महार की ओर से रैली आयोजित की जा रही है।

बटालियन के मेजर विकास कुमार सिंह ने बताया कि रैली दून के गढ़ी कैंट स्थित महिंद्रा ग्राउंड में होगी। भर्ती के लिए मैदान में सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था के जिला प्रशासन और पुलिस से सहयोग मांगा गया है।
विज्ञापन


कमान अधिकारी दंडपाल ने बताया कि रैली सुबह पांच से शाम सात बजे तक चलेगी। लेकिन भर्ती के लिए प्रवेश सुबह पांच बजे से पहले होगा। पहले दिन उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, यूपी, उड़ीसा, बिहार, छत्तीसगढ़ और झारखंड के युवा हिस्सा ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भर्ती में पहले दौड़ और इसके बाद आगे की प्रक्रिया होगी। भर्ती के लिए अभ्यर्थी रविवार से ही दून पहुंचने लगे हैं। रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी और भर्ती स्थल के आसपास युवाओं का जमावड़ा लगा हुआ है। कई अभ्यर्थी जगह नहीं मिलने की वजह से रात में सड़क के किनारे भी सोए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed