बेरोजगार युवाओं के लिए सेना में भर्ती को यहां शुरू हुए पंजीकरण, देर की तो हाथ मलते रह जाएंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना भर्ती रैली के लिए प्रदेश के चार जिलों के युवाओं के पंजीकरण शुरू हो चुके हैं। इच्छुक युवा नौ नवंबर तक पंजीकरण करा सकते हैं। सेना भर्ती रैली में केवल वही युवा शामिल हो सकते हैं, जिन्हें भर्ती कार्यालय की ओर से एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।
मिलिट्री स्टेशन हल्द्वानी के माध्यम से सेना में सोल्जर जनरल ड्यूटी, सोल्जर टेक्निकल, सोल्जर नर्सिंग असिस्टेंट, सोल्जर क्लर्क, सोल्जर ट्रेड्समैन व फार्मा के पदों पर भर्ती की जा रही है। इस भर्ती रैली में बागेश्वर, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और अल्मोड़ा जिलों के युवा हिस्सा ले सकते हैं।
यहां कराएं रजिस्ट्रेशन
भर्ती की रैली हल्द्वानी स्थित मिलिट्री स्टेशन में होगी। भर्ती में शामिल होने के लिए पहले ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा, जिसकी अंतिम तिथि नौ नवंबर है। इसके बाद अभ्यर्थियों को ई-मेल के माध्यम से 10 नवंबर से 16 नवंबर के बीच एडमिट कार्ड जारी होंगे। हल्द्वानी में सेना भर्ती रैली 24 नवंबर से 30 नवंबर के बीच होगी।
भर्ती रैली से संबंधित जानकारी के लिए यहां कॉल करें : 0592-230005, 7991606026, 7991606027
यहां कराएं भर्ती को पंजीकरण : www.joinindianarmy.nic.in