फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   indian army recruit dies during swimming training

बचपन से ही था सेना में जाने का शौक, प्रशिक्षण के समय काल के गाल में समाया रिक्रूट

Mon, 13 May 2019 10:53 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धानाचूली/रानीखेत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धानाचूली/रानीखेत Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 13 May 2019 10:53 AM IST
विज्ञापन
indian army recruit dies during swimming training
मृतक रिक्रूट देवेंद्र सिंह संभल (फाइल फोटो)

आर्मी कैंट रानीखेत में शनिवार को स्वीमिंग पूल में तैराकी का प्रशिक्षण करते समय डूबने से काल के गाल में समाए रिक्रूट देवेंद्र सिंह संभल (20) की पार्थिव देह जैसे ही रविवार को धारी ब्लॉक स्थित उसके गांव बबियाड़ लाई गई, वहां कोहराम मच गया। जवान बेटे की पार्थिव देह को देख मां गोमती देवी और दो बड़े भाइयों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।

विज्ञापन


इससे पूर्व कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र (केआरसी) में रिक्रूट की पार्थिव देह का रविवार को राजकीय अस्पताल में पुलिस व सैन्य अधिकारियों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम किया गया। सैन्य अस्पताल में रिक्रूट को गार्ड ऑफ आनर देने के बाद सेना के वाहन से उसके पार्थिव शरीर को गांव भेज दिया है। सैन्य अधिकारियों ने बताया कि सैन्य सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पोस्टमार्टम के दौरान मृतक का भाई तारा सिंह, चाचा जीवन सिंह, संतोष सिंह सम्मल आदि भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

एक साल पहले हुई थी पिता की मौत

बबियाड़ के ग्राम प्रधान युगल किशोर ने बताया कि देवेंद्र अविवाहित था। पिछले साल ही वह सेना में भर्ती हुआ था। उसके पिता शिवराज सिंह की एक साल पहले हार्टअटैक से मौत हुई थी। परिजन पिता की मौत के सदमे से उबरे तक नहीं थे कि जवान बेटे की मौत से परिवार में मातम छाया है। तमाम लोग सांत्वना देने उसके घर पहुंच रहे हैं।

पैतृक घाट में सोमवार को जवान की सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि की जाएगी। विधायक राम सिंह कैड़ा, दुग्ध संघ लालकुआं के अध्यक्ष मुकेश बोरा, भाजपा नेता तारा दत्त पांडे, चंदन संभल, तारा सिंह, गोविंद मेहता, पूरन सुयाल, दीपक दानी, जगदीश नागरकोटी, कुंदन चिलवाल आदि ने शोक व्यक्त किया है।

बचपन से ही था सेना में जाने का शौक

रिक्रूट देवेंद्र सिंह सम्मल के भाई तारा सिंह ने बताया कि देवेंद्र को सेना में जाने का शौक बचपन से ही था। दो माह पूर्व 25 मार्च को वह सेना में भर्ती हुआ। इसके लिए वह सुबह और शाम रोज कड़ी मेहनत कर रहा था। चाचा जीवन सिंह ने बताया कि सेना में जाने के चक्कर में देवेंद्र ने बीएससी अंतिम वर्ष की परीक्षा तक नहीं दी, हालांकि वह पढ़ाई में भी काफी होशियार था। शनिवार की शाम पौने पांच बजे गांव में उन्हें हादसे की सूचना मिली। 

25 मार्च को घर पर मनी थी खुशियां
मृतक रिक्रूट देवेंद्र सिंह तीन भाई और दो बहनों में सबसे छोटा था। दोनों भाई घर पर ही रहते हैं, जबकि दो बड़ी बहनों का विवाह हो चुका है।  25 मार्च को जब देवेंद्र सेना में भर्ती हुआ तो मां गोमती देवी सहित परिजनों ने जमकर खुशियां मनाई, लेकिन किसे मालूम था कि दो महीने बाद ही देवेंद्र उन्हें छोड़कर चला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed