यहां इन पदों के लिए होने वाली है सेना की कोटा भर्ती, ध्यान नहीं दिया तो फिर पछताएंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना की यूनिट हेडक्वार्टर भर्ती (कोटा भर्ती) कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र के सोमनाथ मैदान में 25 अप्रैल से शुरू होगी। सैनिक जनरल ड्यूटी, सैनिक लिपिक और ट्रेडमैन पदों के लिए देश के विभिन्न राज्यों के सैन्य परिवारों के आश्रित इसमें किस्मत आजमाएंगे।
उत्तराखंड के रानीखेत में भर्ती रैली तीन दिन तक चलेगी। कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र की तरफ से जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि पहले दिन 25 अप्रैल को सैनिक जीडी (कुमाऊंनी, गढ़वाली, गोरखा) के लिए उत्तराखंड के सैन्य परिवारों से जुड़े युवा दौड़ लगाएंगे।
दूसरे दिन 26 अप्रैल को सैनिक जीडी (अहीर, राजपूत, नागा) की भर्ती में मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर पूर्वी राज्यों के सैन्य आश्रित युवक किस्मत आजमाएंगे। इसी दिन सभी राज्यों और जातियों के लिए सैनिक जीडी (स्पोर्ट्स मैन) की भी भर्ती होगी।
इसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भाग लेंगे, जबकि तीसरे दिन 27 अप्रैल को सैनिक लिपिक की भर्ती होगी। अंतिम दिन 27 अप्रैल को ही सैनिक ट्रेडमैन पदों की भी भर्ती होगी।