फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Indian Army Quota bharti rally in Kumaon Regiment from 27 september

देशभर के युवाओं के लिए मौका, यहां इन पदों के लिए होने वाली है सेना की कोटा भर्ती रैली 

Thu, 22 Aug 2019 07:22 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 22 Aug 2019 07:22 PM IST
विज्ञापन
Indian Army Quota bharti rally in Kumaon Regiment from 27 september
- फोटो : फाइल फोटो

अगर आप सेना में जाने के इच्छुक हैं तो यह खबर आपके लिए है। कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र में यूनिट हेडक्वार्टर कोटा भर्ती रैली 27 सितंबर से होगी। सैनिक जीडी और ट्रेडमैन के पदों के लिए आयोजित इस भर्ती में देश के अलग-अलग राज्यों के सैन्य आश्रित युवक भाग लेंगे।

विज्ञापन


प्रतिभावान खिलाड़ियों के लिए भी भर्ती का मौका है। उनके लिए भी सैनिक जीडी और स्पोर्ट्स मैन पद के लिए भर्ती प्रस्तावित की गई है। कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र के जीएसओ 1 प्रशिक्षण कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार यूनिट हेडक्वार्टर भर्ती रैली 27 सितंबर से शुरू होगी। 

विज्ञापन

इस दिन होंगी भर्तियां

27 सितंबर को उत्तराखंड के रहने वाले सैन्य परिवारों से जुड़े युवकों की सैनिक जीडी  (कुमाऊंनी, गढ़वाली, गोरखा) के पदों लिए भर्ती होगी। इसी दिनी सभी राज्यों और जातियों के युवाओं की सैनिक ट्रेडमैन पद के लिए भी भर्ती होगी।

28 सितंबर को सैनिक जीडी (अहीर, राजपूत, नागा) की भर्ती होगी, जिसमें उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान के अलावा उत्तर पूर्वी राज्यों के सैन्य आश्रित युवक भाग ले सकेंगे। 28 को ही सैनिक जीडी (स्पोर्ट्स मैन) पद के लिए भी भर्ती का आयोजन किया जाएगा।

इस भर्ती में उत्तराखंड, उप्र, मध्य प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर पूर्वी राज्यों के सभी जातियों के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। सेना की तरफ से भर्ती रैली की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

महिलाओं के लिए भी सेना में भर्ती होने का मौका

भारतीय सेना में पहली बार सैनिक जनरल ड्यूटी के रूप में महिला सैन्य पुलिस के लिए खुली भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। यह भर्ती रैली 12 सितंबर से लखनऊ में होगी। इसमें यूपी और उत्तराखंड की 4458 से अधिक युवतियों के शामिल होने का अनुमान है। रैली के आवेदन का नोटिफिकेशन 25 अप्रैल को जारी हुआ था।
 
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड क्षेत्र के सभी जिलों के भारतीय सेना में महिला सैन्य पुलिस (सैनिक जनरल ड्यूटी) के नामांकन के लिए एक खुली भर्ती रैली 12 सितंबर 2019 से 20 सितंबर 2019 तक एएमसी सेंटर एवं कॉलेज लखनऊ में भर्ती कार्यालय (मुख्यालय) लखनऊ द्वारा आयोजित की जाएगी। महिलाओं को अन्य रैंकों में शामिल करने के लिए भारतीय सेना के इतिहास में यह एक महत्वपूर्ण कदम है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed