फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   indian army helicopter landing training in dehradun

शहर के ऊपर रात में अचानक मंडराने लगे दो हेलीकॉप्टर, लोगों में दशहत

Wed, 30 Aug 2017 01:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 30 Aug 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
indian  army helicopter landing training in dehradun

शहर में मंगलवार रात अचानक दो हेलीकॉप्टरों की दस्तक से लोगों की नींद उड़ गई। शहर के ऊपर हेलीकॉप्टरों के कई बार चक्कर लगाने से गली मोहल्लों में तरह-तरह की चर्चा और आशंकाएं तैरने लगीं।

विज्ञापन


कई लोगों ने पुलिस और अमर उजाला के दफ्तर के फोन घनघना दिए। हालांकि बाद में पता चला कि सेना रात में हेलीकाप्टर लैडिंग की प्रैक्टिस करा रही थी। इसके बाद शहरवासियों ने राहत की सांस ली। 
विज्ञापन


दरअसल मंगलवार शाम से पुलिस की सघन चेकिंग चल रही थी। इसी बीच सेना के दो हेलीकॉप्टर शहर के ऊपर मंडराने लगे। चीन से लेकर लगातार चल तनाव के चलते लोगों में तरह-तरह की आशंकाएं होने लगीं। लोग पुलिस और अखबार के दफ्तरों से मामला जानने के लिए फोन करने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई पाठकाें ने अमर उजाला ऑफिस फोन कर सवाल किया कि जमीन पर पुलिस और आसमान पर सेना के हेलीकॉप्टर से चौकसी बरत रहे हैं, कोई घटना हुई है क्या। हालांकि बाद में पता चला कि सेना तीन-चार महीने में हेलीकॉप्टर अंधेरे में उतारने की प्रैक्टिस कराती है। पुलिस अपनी नियमित चेकिंग कर रही थी। इसके बाद शहरवासियों की आशंकाएं दूर हुईं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed