फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Indian Army Football Players Bumper Recruitment for childrens

सेना में फुटबॉल खिलाड़ी बनने का सुनहरा मौका, यहां शुरू होने वाली हैं बंपर भर्तियां

Thu, 18 Oct 2018 09:10 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 18 Oct 2018 09:10 AM IST
विज्ञापन
Indian Army Football Players Bumper Recruitment for childrens
football - फोटो : demo pic

सेना में फुटबॉल खिलाड़ी बनने का मौका है। ब्वॉयज स्पोर्ट्स कंपनी बंगलूरू ने इसकी सूचना जारी की है। इसके तहत 26 से 29 नवंबर के बीच भर्ती का ट्रायल किया जाएगा। सेना में आठ से 14 वर्ष तक की आयु के बच्चों की भर्ती बतौर फुटबॉल खिलाड़ी होगी। इसके लिए आवेदक का जन्म 30 नवंबर 2004 से 30 नवंबर 2010 के बीच होना चाहिए।

विज्ञापन


अंग्रेजी और हिंदी विषय के साथ संबंधित कक्षा में पास होना चाहिए। आठ साल के आयु वर्ग में 127 सेमी ऊंचाई और 25 किलो वजन होना चाहिए। नौ वर्ष की श्रेणी में 130 सेमी ऊंचाई, 28 किलो वजन, दस वर्ष में 135 सेमी ऊंचाई व 31 किलो वजन, 11 वर्ष में 140 सेमी ऊंचाई और 34 किलो वजन, 12 वर्ष में 146 सेमी ऊंचाई व 37 किलो वजन, 13 वर्ष में 151 सेमी ऊंचाई व 40 किलो वजन और 14 वर्ष की श्रेणी में 156 सेमी ऊंचाई व 43 किलो वजन होना चाहिए। 

विज्ञापन

ये प्रमाणपत्र लेकर जाएं

जिन बच्चों का चयन होगा उन्हें सेना की ब्वॉयज स्पोर्ट्स कंपनी की ओर से आवासीय सुविधा, कक्षा आठ से दसवीं तक की किताबें, यूनिफॉर्म, स्पोर्ट्स अथॉरिटी के कोच से प्रशिक्षण, साल में एक बार स्पोर्ट्स किट, इंश्योरेंस कवर मुफ्त दिया जाएगा। रैली में शामिल होने के लिए 26 नवंबर को सुबह आठ बजे ओसी बीएससी, एएससी टीआरजी सेंटर (साउथ), बंगलूरू पर पहुंचना होगा।

जन्म प्रमाणपत्र, अंकतालिका, टीसी, मूल निवास प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र (अगर हो), पर्सनल किट, जिला या अन्य स्तर की फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल होने का प्रमाणपत्र और छह पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ जरूर साथ में ले जानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed