फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Indian army Ex Soldier col ajay kothiyal Will Fight 2019 Loksabha Election  pauri seat

इस लोकसभा सीट से 2019 का चुनाव लड़ेंगे कर्नल अजय कोठियाल, 17 आतंकियों को कर चुके ढेर

Tue, 20 Nov 2018 07:58 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Tue, 20 Nov 2018 07:58 AM IST
विज्ञापन
Indian army Ex Soldier col ajay kothiyal Will Fight 2019 Loksabha Election  pauri seat
colonel ajay kothiyal - फोटो : file photo

केदारनाथ पुनर्निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले निम के पूर्व प्राचार्य कर्नल अजय कोठियाल (सेवानिवृत्त) अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव में पौड़ी संसदीय सीट से चुनाव लड़ेंगे।  

विज्ञापन


जनपद के दूरस्थ गौंडार, तोषी, रांसी, ब्यूंखी, स्यासूं व तोषी गांव का भ्रमण कर लौटने के बाद यहां मीडिया से वार्ता में कर्नल कोठियाल ने यह एलान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा व कांग्रेस ने उनसे संपर्क किया है।
विज्ञापन


दो माह में तस्वीर पूरी तरह से साफ हो जाएगी। एक सवाल के जवाब में कर्नल कोठियाल ने कहा कि राजनीति में आना उनका मुख्य मकसद नहीं है, लेकिन अधिक से अधिक जरूरतमंदों की मदद हो सके, इसके लिए उन्होंने लोस चुनाव लड़ने की ठानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटियों को सिखाएंगे आत्मसुरक्षा के गुर  

सेना के अनुशासन के बाद राजनीति में तालमेल बिठाने में शुरूआत में कुछ दिक्कतें हो सकती हैं, लेकिन वे हर चुनौती के लिए तैयार हैं। जनता से मिलने के लिए वह पूरे संसदीय क्षेत्र का दौरा करेंगे। आपको बता दें कि कर्नल अजय कोठियाल ने भारतीय सेना में रहते हुए 17 खूंखार आतंकियों को ढेर किया था। इसके बाद से ही वे चर्चाओं में आए थे। 
  
कर्नल अजय कोठियाल (सेनि) ने कहा कि वे यूथ फाउंडेशन के माध्यम से नगर, कस्बों व गांवों में बेटियों के लिए विश्ेाष प्रशिक्षण शिविर लगाएंगे। यहां किशोरियों/युवतियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाएं जाएंगे। विषम परिस्थितियों में वे कैसे अपनी मदद कर सुरक्षित रहे, इसके लिए प्रशिक्षित ट्रेनर के माध्यम से उन्हें ट्रेनिंग दी जाएगी। साथ ही युवाओं के लिए भी रोजगारपरक कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed