सेना भर्ती 2020: युवाओं से वसूले जा रहे मनमाने दाम, एक रजाई और गद्दे का ले रहे 400 रुपये किराया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार में सेना भर्ती रैली के इंट्री प्वाइंट काशीरामपुर तल्ला में भर्ती रैली में शामिल होने आ रहे युवाओं से जरूरी चीजों के मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं। युवाओं से रात में ठहरने के लिए चार सौ रुपये और खाने, फोटो स्टेट और फोटो बनाने के भी ज्यादा दाम लिए जा रहे हैं।
सेना भर्ती रैली के लिए काशीरामपुर तल्ला में इंट्री प्वाइंट बनाया गया है। यहां से युवा सुबह पांच बजे लाइन में लगकर भर्ती के लिए गबर सिंह कैंप में पहुंचते हैं। सुबह लाइन में लगने के कारण अधिकतर युवक रात को नजदीक ही सोने और खाने की व्यवस्था ढूंढते हैं, जिसका स्थानीय लोग फायदा उठा रहे हैं।
रुद्रप्रयाग के युवक युवराज सिंह, संदीप रावत ने बताया कि वे अपने साथियों के साथ भर्ती होने के लिए सोमवार शाम को पहुंच गए थे। नजदीक एक मकान मालिक ने उनसे एक गद्दे पर दो लड़के सुलाए और एक रजाई ओढ़ने को दी और उनसे 200 रुपये प्रति युवक लिए।
फोटो कॉपी के तीन रुपये लिए
खाने में चार रोटी, एक दाल और सब्जी के 100 रुपये लिए। टिहरी से यहां पहुंचे राहुल कुमार और चेतन ने बताया कि उनसे एक फोटो कॉपी के तीन रुपये लिए गए। रुद्रप्रयाग से आए युवक राकेश सिंह और देवेंद्र सिंह ने बताया कि 12 पासपोर्ट साइज फोटो के उनसे 50 रुपये वसूले गए।
काशीरामपुर तल्ला में युवाओं से मनमाना दाम वसूलने की जानकारी नहीं है। मामले की जांच की जाएगी, ऐसा पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- विकास अवस्थी, तहसीलदार कोटद्वार।