फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Indian Army Bharti Rally in Uttarakhand: Arbitrary prices being charged from youth For Blankets

सेना भर्ती 2020: युवाओं से वसूले जा रहे मनमाने दाम, एक रजाई और गद्दे का ले रहे 400 रुपये किराया

Tue, 22 Dec 2020 11:31 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 22 Dec 2020 11:31 PM IST
विज्ञापन
Indian Army Bharti Rally in Uttarakhand: Arbitrary prices being charged from youth For Blankets
सेना भर्ती - फोटो : अमर उजाला

कोटद्वार में सेना भर्ती रैली के इंट्री प्वाइंट काशीरामपुर तल्ला में भर्ती रैली में शामिल होने आ रहे युवाओं से जरूरी चीजों के मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं। युवाओं से रात में ठहरने के लिए चार सौ रुपये और खाने, फोटो स्टेट और फोटो बनाने के भी ज्यादा दाम लिए जा रहे हैं।

विज्ञापन


सेना भर्ती रैली के लिए काशीरामपुर तल्ला में इंट्री प्वाइंट बनाया गया है। यहां से युवा सुबह पांच बजे लाइन में लगकर भर्ती के लिए गबर सिंह कैंप में पहुंचते हैं। सुबह लाइन में लगने के कारण अधिकतर युवक रात को नजदीक ही सोने और खाने की व्यवस्था ढूंढते हैं, जिसका स्थानीय लोग फायदा उठा रहे हैं।
विज्ञापन


रुद्रप्रयाग के युवक युवराज सिंह, संदीप रावत ने बताया कि वे अपने साथियों के साथ भर्ती होने के लिए सोमवार शाम को पहुंच गए थे। नजदीक एक मकान मालिक ने उनसे एक गद्दे पर दो लड़के सुलाए और एक रजाई ओढ़ने को दी और उनसे 200 रुपये प्रति युवक लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो कॉपी के तीन रुपये लिए

खाने में चार रोटी, एक दाल और सब्जी के 100 रुपये लिए। टिहरी से यहां पहुंचे राहुल कुमार और चेतन ने बताया कि उनसे एक फोटो कॉपी के तीन रुपये लिए गए। रुद्रप्रयाग से आए युवक राकेश सिंह और देवेंद्र सिंह ने बताया कि 12 पासपोर्ट साइज फोटो के उनसे 50 रुपये वसूले गए।

काशीरामपुर तल्ला में युवाओं से मनमाना दाम वसूलने की जानकारी नहीं है। मामले की जांच की जाएगी, ऐसा पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- विकास अवस्थी, तहसीलदार कोटद्वार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed