फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   India's second most costly FM Station will stablish in dehradun

देहरादून में होगा देश का दूसरा सबसे महंगा एफएम चैनल, जानिए इसकी खासियत

Mon, 17 Apr 2017 10:01 AM IST
आफताब अजमत,देहरादून
आफताब अजमत,देहरादून Updated Mon, 17 Apr 2017 10:01 AM IST
विज्ञापन
India's second most costly FM Station will stablish in dehradun
Demo Pic

देश का दूसरा सबसे महंगा एफएम चैनल देहरादून में शुरू होने जा रहा है। सूचना प्रसारण मंत्रालय की ओर से जारी सूची के मुताबिक रेड एफएम चैनल को देहरादून के लिए लाइसेंस मिल गया है। खास बात यह है कि कंपनी को यह लाइसेंस 15 करोड़ 61 लाख 590 रुपये में मिला है, जबकि देश में सबसे महंगा एफएम चैनल हैदराबाद में कॉल रेडियो लिमिटेड को मिला है।

विज्ञापन


उत्तराखंड बनने के बाद पहली बार कोई एफएम चैनल यहां दस्तक दे रहा है। अभी तक यहां केवल कम्युनिटी रेडियो ही चल रहे हैं। एफ एम के शौकीन श्रोता अब रेडियो एफएम चैनल का लुत्फ ले सकेंगे। सूचना प्रसारण मंत्रालय ने देशभर में एफ एम रेडियो फेज 3 के तहत 48 शहरों में एफएम चैनल खोलने को ई-निविदा की सूची जारी की है।
विज्ञापन


यह एफ एम चैनल लाइसेंस सरकार ने पांच लाख रुपये से लेकर 23 करोड़ रुपये तक में जारी किए हैं। सबसे महंगा एफएम चैनल 23,43,48,266 रुपये में हैदराबाद के लिए बिका है। देहरादून में एफएम चैनल खोलने की मारामारी की वजह से यहां साउथ एशिया एफ एम लिमिटेड ने सबसे महंगा चैनल खरीदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस चैनल के लिए कंपनी को 15,61,00,590 रुपये खर्च करने पड़े हैं। आगामी एक दो माह में यह चैनल देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में 93.5 की फ्रीक्वेंसी पर सुना जा सकेगा। चैनल का दायरा 50 किलोमीटर में होगा। 

दून में अब तक सिर्फ कम्यूनिटी रेडियो

India's second most costly FM Station will stablish in dehradun
demo pic

राजधानी में अभी तक कोई भी एफएम चैनल नहीं है। केवल मसूरी से प्रसारित होने वाला रेडियो खुशी और ग्राफि क एरा यूनिवर्सिटी का कम्यूनिटी रेडियो ही चल रहा है। नया एफएम चैनल आने से न केवल संगीत के शौकीनों की आस पूरी होगी बल्कि युवाओं के लिए भी रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। एक और खास बात यह भी है कि एफएम चैनल आने से बाजार में भी नई हलचल पैदा होगी।

क्या है साउथ एशिया एफएम लिमिटेड
इस कंपनी की स्थापना वर्ष 2005 में हुई थी। यह कंपनी देश में नई दिल्ली सहित 23 जगहों पर एफ एम चैनल संचालित कर रही है। कंपनी मूलत: चेन्नई में स्थापित हुई थी। यह सन टीवी नेटवर्क लिमिटेड की सहायक कंपनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed