भारत-नेपाल सीमा पर दुमलिंग, लाली और जौलजीवी में खुली बीओपी, जवानों को 24 घंटे तैनाती के निर्देश
- पिथौरागढ़ जिले की सीमा पर नेपाल प्रहरी बल की अब सात बीओपी संचालित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत-नेपाल के बीच सीमा विवाद के बाद नेपाल ने तीन और बीओपी खोल दी हैं। दार्चुला जिले के दुमलिंग, जौलजीबी और लाली में बीओपी का उद्घाटन नेपाल सशस्त्र प्रहरी बल के महानिरीक्षक हरिशंकर बुढाथोकी ने किया। नेपाल ने भारत से लगने वाली पिथौरागढ़ सीमा पर नेपाल ने एक महीने में सात बीओपी खोल दी हैं।
यह भी पढ़ें: भारत-नेपाल विवाद: पंचेश्वर में भी नेपाल एपीएफ की चौथी बीओपी खुली, सीमा पर हर वक्त रहेगी निगरानी
मंगलवार को भारतीय सीमा से लगे पंचेश्वर में बार्डर आउट पोस्ट (बीओपी) के उद्घाटन के बाद नेपाल ने मल्लिकार्जुन गांवपालिका वार्ड नंबर सात के जौलजीवी, लेकम गांवपालिका वार्ड नंबर तीन के लाली और व्यास गांव पालिका वार्ड नंबर दो दुमलिंग में भी बीओपी को विधिवत तरीके से शुरू कर दिया है।
आपराधिक गतिविधियों में लगाम लगेगी
एपीएफ 50 गुल्म (बटालियन) दार्चुला के डीएसपी डंबर बहादुर बिष्ट ने बताया पोस्ट खुलने के बाद सीमा क्षेत्र में होने वाले अतिक्रमण, मादक पदार्थो की तस्करी और आपराधिक गतिविधियों में लगाम लगेगी।
बीओपी का उद्घाटन करने लाली पहुंचे प्रहरी महानिरीक्षक हरिशंकर बुढाथोकी ने इस अवसर पर जवानों को 24 घंटे सीमा पर तैनात रहने को कहा है। सीमा सुरक्षा की संपूर्ण जिम्मेदारी निभाने के साथ सीमा पर तस्करी पर लगाम लगाने के लिए कहा है। इस अवसर पर मल्लिकार्जुन गांवपालिका के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह धामी ने बीओपी खुलने के बाद कस्टम के माध्यम से राजस्व संकलन में आसानी होने की बात कही।