फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   India Nepal Dispute: India not open Swing Bridge for nepali congress leader

भारत-नेपाल विवाद: भारत के रास्ते छांगरू जाने की मंशा पाले नेपाली नेता के लिए नहीं खुला झूला पुल

Thu, 24 Sep 2020 10:33 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़ Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 24 Sep 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
India Nepal Dispute: India not open Swing Bridge for nepali congress leader
झूलापुल - फोटो : फाइल फोटो

भारतीय मार्ग से छांगरु जाने की मंशा पाले नेपाल कांग्रेस के नेता के लिए अंतरराष्ट्रीय झूला पुल खोलने की मांग को भारतीय प्रशासन ने ठुकरा दिया है। नेपाल में चल रही भारत विरोधी गतिविधियों के बाद नेपाल कांग्रेस के नेता के भारत आने की सूचना से सुरक्षा एजेंसियां विशेष सतर्कता बरत रही हैं।

विज्ञापन


नेपाल प्रशासन के अनुरोध पर स्थानीय भारतीय प्रशासन नेपाली नागरिकों की मदद के लिए कई बार झूला पुल खोल चुका है। इनमें आम नेपाली नागरिकों के साथ ही बीमार, पेंशनर, छात्र भी शामिल रहे हैं।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, तीन दिन पूर्व नेपाल के दार्चुला प्रशासन की ओर से भारतीय प्रशासन के पास एक अनुरोध पत्र आया, जिसमें एक नेपाल कांग्रेस के कार्यकर्ता के लिए झूलापुल खोलने का अनुरोध किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

चीन जाना चाहते थे नेपाली नेता

अनुरोध पत्र के अनुसार कांग्रेस कार्यकर्ता भारतीय मार्ग से होकर चीन सीमा पर स्थित नेपाल के छांगरु में जाना चाहता था। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस नेता ने वहां निर्माण कार्य के लिए जाने की बात कही थी।

भारतीय प्रशासन ने इस अनुरोध को खारिज कर दिया। पता चला कि नेपाल कांग्रेस का यह कार्यकर्ता दो बार भारत आने की कोशिश कर चुका है। इस तरह की कोशिशों की जानकारी के बाद भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां विशेष सतर्कता बरत रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed