फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   India Nepal Dispute: Anti-India songs playing in Nepal FM Radio

नेपाल के एफएम पर बज रहे भारत विरोधी गाने, सीमांत क्षेत्र के लोगों ने रेडियो सुनना किया बंद

Mon, 22 Jun 2020 12:35 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धारचूला(पिथौरागढ़)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धारचूला(पिथौरागढ़) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 22 Jun 2020 12:35 AM IST
विज्ञापन
India Nepal Dispute: Anti-India songs playing in Nepal FM Radio
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

नेपाल के एफएम रेडियो पर भारत विरोधी गाने बज रहे हैं। इन गानों में भारत के कालापानी, लिपुलेख और लिंपियाधुरा को नेपाल की भूमि बताया जा रहा है। बार-बार गाने बजने के बाद सीमांत के लोगों ने अब नेपाल के एफएम रेडियो को सुनना बंद कर दिया है। 

विज्ञापन


भारत के विरोध के बावजूद नेपाल ने भारतीय भूमि कालापानी, लिपुलेख और लिंपियाधुरा को अपने नक्शे में शामिल कर लिया है। अब इससे संबंधित गीत नेपाल के एफएम रेडियो पर प्रसारित हो रहे हैं।
विज्ञापन


‘हमरो हो यो कालापानी, लिपुलेख, लिपिंयाधुरा-उठा जागा वीर नेपाली’ सहित कुछ अन्य भारत विरोधी गीत बजने के बाद अक्सर एफएम पर नेपाली गीत सुनने वाले भारतीय लोगों को गहरा धक्का लगा है। इसके बाद भारतीयों ने इस एफएम चैनल को सुनना बंद कर दिया है। नेपाली एफएम चैनल में ऐसे गीत प्रसारित करने से लोगों में काफी नाराजगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: उत्तराखंड : भारतीय लड़ाकू विमान ने चीन सीमा के निकट भरी उड़ान, जवानों की छुट्टियां रद्द, वापस बुलाया

सोशल मीडिया पर भी की विवाविद पोस्ट

इतना ही नहीं नेपाल के सोशल मीडिया पर भी भारत के खिलाफ तमाम विवादित पोस्ट की जा रही हैं। यू-ट्यूब चैनल में भी नेपाल के लोग कालापानी, लिपुलेख, लिम्पियाधुरा को अपनी जमीन बताते हुए इसे भारत से छुड़ाने की बातें कही जा रही हैं।

कालापानी का गीत नेपाल के एफएम में बजने का मामला सामने आया है। इसके बाद भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने नेपाली रेडियो सुनना बंद कर दिया है। भारत को लेकर नेपाल के सोशल मीडिया में तमाम विवादित बातें प्रसारित की जा रही हैं। भारत-नेपाल के रोटी-बेटी के रिश्तों को ध्यान में रखते हुए इस तरह लोगों की भावनाओं को भड़काने वाली चीजों का प्रचार-प्रसार नहीं होना चाहिए। - कृष्णा गर्ब्याल,रं कल्याण संस्था धारचूला इकाई के पूर्व अध्यक्ष

 

दोनों देशों के मैत्रिपूर्ण संबंध रहे हैं। यह संबंध आगे भी बने रहने चाहिए। भारत-नेपाल देशों के सीमांत में रहने वाले लोग एक दूसरे के सुख-दुख के साथी हैं। लोग चाहते हैं कि जो भी विवाद का विषय है उसको हल किया जाना चाहिए।-मंगल सिंह ठगुन्ना, व्यापार संघ अध्यक्ष, दार्चुला नेपाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed