फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   India Nepal border Latest News: Nepal Army Made Road connecting Chhangroo-Tinker near China

नेपाल सेना ने चट्टान काटकर बनाया चीन सीमा पर स्थित छांगरू-तिंकर को जोड़ने वाला पैदल मार्ग

Mon, 05 Oct 2020 09:43 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 05 Oct 2020 09:43 PM IST
सार

  • सुदूर पश्चिम के मुख्यमंत्री ने किया मार्ग का उद्घाटन

विज्ञापन
India Nepal border Latest News: Nepal Army Made Road connecting Chhangroo-Tinker near China
छांगरू तिंकर सड़क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेपाल सेना ने दार्चुला से चीन सीमा पर स्थित छांगरू-तिंकर को जोड़ने वाले पैदल मार्ग को दुरुस्त कर लिया है। सोमवार को सुदूर पश्चिम के मुख्यमंत्री त्रिलोचन भट्ट ने पैदल मार्ग का उद्घाटन किया।

विज्ञापन


भारत ने जब से लिपुलेख तक सड़क का निर्माण किया है तबसे नेपाल बौखलाया हुआ है। नेपाल ने भारतीय क्षेत्र कालापानी, लिपुलेख और नाभिढांग को न केवल अपने नक्शे में शामिल कर लिया है, बल्कि भारतीय सीमा पर अपनी सैन्य क्षमता और अन्य सुविधाएं भी बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: चीन सीमा पर भारतीय सेना की पकड़ होगी मजबूत, माणा से रताकोणा तक बनेगी पक्की सड़क
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक नेपाल के पास चीन सीमा पर स्थित अपने अंतिम गांव छांगरू और तिंकर तक पहुंचने के लिए पैदल रास्ता भी नहीं था। नेपाल के माइग्रेशन वाले परिवारों को भारतीय क्षेत्र से होकर आवागमन करना पड़ता था। छांगरू में बीओपी खोलकर सेना की तैनाती करने के बाद नेपाल सरकार ने सीमा तक सड़क और पैदल रास्ता बनाने का काम नेपाल सेना को सौंप दिया है।

550 मीटर लंबी चट्टान काटकर पैदल मार्ग बनाया

नेपाल सेना ने काली नदी के किनारे से होकर छांगरू जाने वाले 80 किमी पैदल मार्ग पर बाधा बनी 550 मीटर लंबी चट्टान काटकर पैदल मार्ग बना दिया है। इस मार्ग का उद्घाटन करने के लिए सुदूर पश्चिम राज्य के मुख्यमंत्री त्रिलोचन भट्ट हेलीकॉप्टर से दार्चुला पहुंचे। दार्चुला से प्रस्तावित लगभग 134 किमी लंबी सड़क पर 40 किमी सड़क का निर्माण हो गया है। शेष सड़क का काम शीघ्र ही शुरू किया जाएगा।

मजदूर के परिजनों को दी आर्थिक सहायता
पैदल मार्ग का उद्घाटन करने आए सुदूर पश्चिम के मुख्यमंत्री त्रिलोचन भट्ट ने निर्माण कार्य के दौरान पत्थर की चपेट में आकर जान गंवाने वाले मजदूर देव सिंह धामी के परिजनों को सहायता राशि दी। इस दौरान उनके साथ मुख्य सचिव रामकृष्ण सुवैदी, प्रदेश सेना के अधिकारी निर्मल कुमार थापा, सेना के प्रवक्ता संतोष बल्लभ पौडेल, प्रदेश सभा सदस्य गेलबू बोरा, प्रमुख जिलाधिकारी शरद कुमार पोखरेल, विक्रम देव थापा आदि लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed