फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand: Paved road from Mana to Ratakona made Soon for indian Army vehicle Facility

चीन सीमा पर भारतीय सेना की पकड़ होगी मजबूत, माणा से रताकोणा तक बनेगी पक्की सड़क

Mon, 05 Oct 2020 11:12 AM IST
अलका त्यागी प्रदीप भंडारी, अमर उजाला, जोशीमठ
प्रदीप भंडारी, अमर उजाला, जोशीमठ Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 05 Oct 2020 11:12 AM IST
सार

  • माणा से रताकोणा तक होगा डामरीकरण, माणा पास तक के शेष हिस्से में अगले साल पूरा होगा काम
  • चीन सीमा पर सेना के वाहनों की आवाजाही होगी आसान

विज्ञापन
Uttarakhand: Paved road from Mana to Ratakona made Soon for indian Army vehicle Facility
सीमा तक सड़क के लिए हो रहा डामरीकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के अंतिम गांव माणा से माणा पास तक डबल लेन सड़क का डामरीकरण कार्य अगले साल तक पूरा हो जाएगा। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) माणा से रताकोणा तक करीब 38 किमी के हिस्से में डामरीकरण कार्य इसी साल पूरा कर लेगा।

विज्ञापन


डामरीकरण होने से चीन सीमा पर सेना के वाहनों की आवाजाही काफी आसान हो जाएगी। बीआरओ ने चीन सीमा तक डबल लेन सड़क तो पहुंचा दी है, लेकिन अभी इसके डामरीकरण का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: उत्तराखंड से लगी चीन सीमा पर भारतीय सेना की पहुंच हुई आसान, रिमखिम तक पहुंचाई सड़क
विज्ञापन
विज्ञापन


माणा गांव से माणा पास तक सड़क की लंबाई करीब 53 किमी है जिसकी कटिंग का काम वर्ष 2016 में कटिंग पूरा हो गया था। इन दिनों सड़क पर डामरीकरण कार्य चल रहा है। सर्दियों में यहां बर्फ पड़ती है, जिससे काम बंद करना पड़ता है।

15 किमी के हिस्से में अगले साल होगा डामरीकरण

इसलिए बीआरओ रताकोणा तक करीब 38 किमी के हिस्से में इसी साल डामरीकरण पूरा कर देना चाहता है। इसके लिए काम जोरों पर है। रताकोणा से माणा पास तक 15 किमी का हिस्सा डामरीकरण के लिए रह जाता है, जिसे अगले साल पूरा किया जाएगा।

सड़क पर डामरीकरण होने से सेना के लिए काफी सुविधा हो जाएगी। बीआरओ के अधिकारियों का कहना है कि माणा से माणा पास तक डबल लेन बनकर तैयार हो चुका है। रताकोणा तक इसी साल डामरीकरण भी कर दिया जाएगा। वहां से सड़क के शेष हिस्से को अगले सात तक पक्का कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed