फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   India Nepal Border: Former Nepal PM Oli said on Kalapani issue

India Nepal Border: कालापानी मुद्दे पर बोले नेपाल के पूर्व पीएम ओली, भारत से गंभीरता से की जाएगी वार्ता

Fri, 04 Nov 2022 10:41 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, धारचूला/झूलाघाट (पिथौरागढ़)
संवाद न्यूज एजेंसी, धारचूला/झूलाघाट (पिथौरागढ़) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 04 Nov 2022 10:41 PM IST
सार

नेपाल में 20 नवंबर को चुनाव होने हैं। शुक्रवार को चुनाव प्रचार के लिए नेकपा एमाले के अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली धनगढ़ी से हेलीकॉप्टर से दार्चुला पहुंचे।

विज्ञापन
India Nepal Border: Former Nepal PM Oli said on Kalapani issue
केपी शर्मा ओली और पीएम मोदी(फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री ने दार्चुला और बैतड़ी में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कालापानी मुद्दे पर भारत से गंभीरता से वार्ता करने की बात कही। उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर झूलाघाट में काली नदी पर मोटर पुल का निर्माण किया जाएगा।

विज्ञापन


नेपाल में 20 नवंबर को चुनाव होने हैं। शुक्रवार को चुनाव प्रचार के लिए नेकपा एमाले के अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली धनगढ़ी से हेलीकॉप्टर से दार्चुला पहुंचे। उन्होंने एमाले पार्टी के उम्मीदवार सांसद गणेश धामी और विधायक के उम्मीदवार हरदीप जोशी के पक्ष में चुनाव प्रचार किया।
विज्ञापन


उन्होंने नौ सितंबर को दार्चुला में आई भीषण आपदा में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने लाली और टिकड़म में बने झूलापुल को अपनी उपलब्धि बताया। कहा कि उनकी पार्टी की सरकार बनने पर कालापानी मुद्दे पर भारत सरकार के साथ गंभीरता से वार्ता की जाएगी। उन्होंने कहा कि छारछुम में भारत-नेपाल के बीच बन रहे मोटर पुल का निर्माण शीघ्र होना चाहिए ताकि दोनों देशों के लोगों को सुविधा मिल सके। इस दौरान लेखराज भट्ट सुदूर पश्चिम प्रदेश प्रभारी, गणेश सिंह धामी प्रतिनिधि सभा दार्चुला उम्मीदवार, जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह धामी सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता और जनता मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर दार्चुला में चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री ओली बैतड़ी पहुंचे। बैतड़ी जिले के पाटन में पूर्व प्रधानमंत्री ने खुली सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यदि उनकी सरकार बनी तो झूलाघाट में झूलापुल के स्थान पर मोटर पुल का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने बैतड़ी में पाए जाने वाले खनिजों के लिए फैक्टरी लगाकर रोजगार मुहैया कराने की बात कही। साथ ही महाकाली कॉरिडोर का काम पूरा करने का वादा जनता से किया। 


पूर्व पीएम ओली बैतड़ी में भीड़ को देखते हुए गदगद नजर आए। उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर बैतड़ी के विकास के लिए विशेष पैकेज बनाया जाएगा। बता दें बैतड़ी जिले में प्रतिनिधि सभा (सांसद) की एक सीट जबकि प्रदेश सभा (विधायक) बैतड़ी क और बैतड़ी ख की दो सीटों पर चुनाव होने हैं। इसके बाद ओली कंचनपुर के लिए रवाना हुए। वहीं चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक दलों का प्रचार जोरों पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed