नेपाल ने भारतीय सीमा पर दो हफ्ते में खोले पांच बॉर्डर आउट पोस्ट, 500 बीओपी खोलने की योजना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल ने भारतीय सीमा से लगे डडेलधूरा जिले में भी मंगलवार को पांचवीं बॉर्डर आउट पोस्ट (बीओपी) खोल दी है। बीओपी खुलने से नेपाल के लिए अब सीमा की निगरानी करना आसान होगा।
बैतड़ी और दार्चुला में कई बीओपी खोलने के बाद नेपाल दो सप्ताह के अंदर भारत की सीमा से लगे डडेलधूरा के वार्ड नंबर सात सदानी, वार्ड नंबर पांच परिगांव, वार्ड नंबर चार शिरषा, भागेश्वर के रुषलगढ़ और परशुराम नगरपालिका छह ततोपानी में भी बीओपी खोल चुका है।
यह भी पढ़ें: भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, अवैध रूप से भारत आने की कोशिश को माना जाएगा घुसपैठ
भारतीय सीमा पर लगातार बॉर्डर आउट पोस्ट खोलकर नेपाल सशस्त्र सैनिकों की तैनाती कर रहा है। हालांकि सूत्रों के अनुसार, वह इसका उदेश्य तस्करी और आपराधिक गतिविधी को रोकना बता रहा है।
पांच सौ बीओपी खोलने की योजना
मंगलवार को भी सशस्त्र प्रहरी बल के उपमहानिरीक्षक हरिशंकर बुढ़ाथोकी और वार्ड नंबर छह के अध्यक्ष खगेंद्र बहादुर ने बीओपी का उद्घाटन किया। इस मौके पर 52 कंपनी (गुल्म) के डीआइजी संतोष भट्ट भी मौजूद रहे।
जानकारी के अनुसार, नेपाल भारत से लगने वाली सीमाओं पर पहले ही 500 बीओपी खोलने की योजना बना चुका है। 150 से अधिक बीओपी पर जवानों को तैनात भी कर चुका है। नेपाल अकेले प्रदेश नंबर सात के दार्चुला और बैतड़ी जिलों में आठ से अधिक बीओपी, कंपनी और हेडक्वार्टर खोलने के बाद डडेलधूरा में भी पांच बीओपी का उद्घाटन कर चुका है।