फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   India-Nepal border dispute: Kumaoni folk singer opposes anti-India song in Nepali FM with his song

भारत-नेपाल विवाद: नेपाली एफएम में भारत विरोधी गाने का कुमाऊंनी लोकगायक ने अपने गीत से किया विरोध

Mon, 03 Aug 2020 11:29 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़ Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 03 Aug 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
India-Nepal border dispute:  Kumaoni folk singer opposes anti-India song in Nepali FM with his song
भारत-नेपाल - फोटो : iStock

नेपाली एफएम में भारत विरोधी गाने का जवाब कुमाऊंनी लोकगायक भूपेंद्र बसेड़ा ने अपने गीत के जरिये दिया है। गायक भूपेंद्र सिंह बसेड़ा ने नेपाल को भारत के रोटी-बेटी के रिश्ते और संस्कृति के इतिहास की जानकारी वाला गीत गाकर नेपाल को मैत्री रिश्तों की याद दिलाई और चीन से सतर्क रहने के लिए आगाह भी किया। 

विज्ञापन


भारत-नेपाल सीमा विवाद: नेपाल सशस्त्र बल ने सीमा पर स्थापित एक और पोस्ट हटाई
विज्ञापन


सुरेंद्र बसेड़ा ने ‘कस्तो भनै नेपाल’ शीर्षक से खुद गाना लिखा और गाया है। गीत के बोल हैं ‘धमकी दिन्या हो किले करने बवाल कस्तो भनै तिमले हो मित्र नेपाल, (धमकी देकर क्यों बवाल कर रहे हो, ऐसे कैसे मित्र हो नेपाल) आगे इस गीत में जिक्र है कि तिब्बत को लीलकर चीन अब नेपाल को भी अपना बनाना चाह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने गीत के माध्यम से नेपाल को संदेश दिया गया है कि हमारे रोटी-बेटी के संबंध हैं। चीन के कहने पर रिश्ते खराब करने की कोशिश मत करो। भूपेंद्र बसेड़ा का कहना है कि कालापानी और हिमालय हमारी साझी विरासत है और इसे हमें संभालकर रखकर रिश्ते मजबूत करने की जरूरत है।


उन्होंने कहा है कि नेपाल को कालापानी छोड़ सागरमाथा (एवरेस्ट) की चिंता करनी चाहिए। जिस पर चीन अपना आधिपत्य जमाना चाहता है। इसलिए नेपाल को सावधान होने की जरूरत है। भूपेंद्र के मैत्रीपूर्ण रिश्ते बनाने के लिए गाए गीत की लोगों ने सराहना की है। 

चीन के कहने पर नेपाल कर रहा है रिश्ता खराब

भूपेंद्र बसेड़ा का कहना नेपाल चीन के कहने पर भारत से रिश्ते खराब करने की कोशिश रहा है। इसलिए नेपाली एफएम पर भारत विरोधी गाने बजाकर रिश्ते खराब करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा चीन की चाल को नेपाल नहीं समझ पा रहा है। इसलिए ऐसा कर रहा है लेकिन एक दिन नेपाल को भारत की बात जरूर समझ में आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed