फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   India-Nepal border dispute: India opens Sitapul for 60 Nepal families

भारत-नेपाल सीमा विवाद : प्रवास पर छांगरू गए नेपाल के 60 परिवारों के लिए भारत ने खोला सीतापुल

Wed, 18 Nov 2020 07:12 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़)
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़) Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 18 Nov 2020 07:12 PM IST
विज्ञापन
India-Nepal border dispute: India opens Sitapul for 60 Nepal families
भारत-नेपाल सीमा - फोटो : AMAR UJALA FILE PHOTO

पैदल मार्ग और सड़क नहीं होने से प्रवास पर छांगरू और तिंकर गए नेपाल के 60 परिवारों को वापस लौटने के लिए फिर भारत में प्रवेश करना पड़ा। भारत ने भी दरियादिली दिखाते हुए कालापानी स्थित सीतापुल को नौ घंटे के लिए खोला। यह सभी परिवार मवेशियों के साथ 23 नवंबर को धारचूला पहुंचेंगे। यहां झूलापुल खोलकर इन्हें नेपाल भेजा जाएगा।

विज्ञापन


भारतीय जमीन को अपने नक्शे में शामिल करने वाले नेपाल के पास चीन सीमा पर स्थित छांगरू और तिंकर तक जाने के लिए पैदल रास्ते और सड़क तक नहीं है। दार्चुला (नेपाल) के प्रवास पर जाने वाले नेपाली परिवार आज भी भारतीय क्षेत्र से होकर इन गांवों में जाते हैं।
विज्ञापन


इस साल भी कोरोना काल के बावजूद भारत ने इन परिवारों के लिए मई में झूलापुल खोला था। इसके बाद ये परिवार भारतीय क्षेत्र से होते हुए प्रवास पर उच्च हिमालयी क्षेत्र स्थित अपने गांवों जा पाए थे। नेपाल ने पिछले छह महीनों में दार्चुला से तिंकर छांगरू तक पैदल रास्ते और सड़क निर्माण की काफी कवायद की थी, लेकिन पैदल रास्ता भी नहीं बना सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

नेपाल को भारत से अनुरोध करना पड़ा

प्रवास पर गए 60 परिवारों की वापसी के लिए नेपाल को फिर से भारत से अनुरोध करना पड़ा। रोटी-बेटी के रिश्ते बखूबी निभा रहे भारत ने भी दरियादिली दिखाते हुए बुधवार को नौ घंटे के लिए सीतापुल खुला रखा।

सुबह आठ बजे से पांच बजे तक खुले पुल से 60 परिवारों ने अपने मवेशियों और भेड़ बकरियों के साथ भारत में प्रवेश किया। अब ये परिवार 23 नवंबर को धारचूला पहुंचेंगे। इन परिवारों के लिए उस दिन भी झूला पुल खोला जाएगा। 

माइग्रेशन पर तिंकर छांगरू गए नेपाली परिवारों के लिए बुधवार को सीतापुल खोला गया। इसके लिए दोनों देशों के प्रशासन की सहमति बनी थी। पुल खुलने के बाद 60 परिवार अपने मवेशियों के साथ भारत में आए हैं। अब इन परिवारों के लिए 23 नवंबर को धारचूला का झूलापुल सुबह आठ से शाम पांच बजे तक खुला रखा जाएगा। - अनिल कुमार शुक्ला, एसडीएम धारचूला

15 मिनट के लिए खोला गया धारचूला झूलापुल

धारचूला का झूलापुल बुधवार को सुबह 10.50 बजे से 11.05 बजे तक केवल 15 मिनट के लिए खोला गया। इस दौरान भारत से 57 लोग नेपाल गए और नेपाल से भारत 70 लोग आए। इस दौरान तहसील प्रशासन की ओर से एसडीएम के पेशकार खीमानंद भट्ट, उपनिरीक्षक हुकुम सिंह धामी, एसएसबी के निरीक्षक कश्मीर सिंह आदि मौजूद रहे। स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने सभी आवाजाही करने वाले लोगों की जांच की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed