{"_id":"5b83a7d442c79246627aba29","slug":"india-first-bio-fuel-plane-from-dehradun","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दून में रचा गया इतिहास: देश का पहला जैव ईंधन से चलने वाला विमान सफलतापूर्वक दिल्ली पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून में रचा गया इतिहास: देश का पहला जैव ईंधन से चलने वाला विमान सफलतापूर्वक दिल्ली पहुंचा
Tue, 28 Aug 2018 07:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 28 Aug 2018 07:12 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सीएम ने दिखा जेट को हरी झंडी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
देश का पहला जैव ईंधन से चलने वाला विमान सफलतापूर्वक दिल्ली पहुंच गया। देहरादून स्थित भारतीय पेट्रोलियम संस्थान(आईआईपी) के वैज्ञानिकों ने इस विमान के लिए जैव ईंधन तैयार किया था। विमान के दिल्ली रवाना करने से पहले दस मिनट तक आसमान में इसका ट्रायल लिया गया। ट्रायल सफल होने के बाद स्पाइस जेट कंपनी का विमान 12 लोगों को लेकर दून से सीधे दिल्ली रवाना हो गया।
2 of 5
bio fuel plane
सोमवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास राज्यमंत्री रेखा आर्या ने स्पाइस जेट के विमान को झंडी दिखाकर रवाना किया। 72 सीटर इस विमान में पहले दिन 12 यात्रियों ने जैव ईंधन की उड़ान का आनंद लिया। जैव ईंधन से स्पाइसजेट के विमान के सफलतापूर्वक उड़ान भरने के बाद जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सोमवार का दिन स्वर्ण अक्षरों में अंकित हो गया।
3 of 5
bio fuel plane
आईआईपी के वैज्ञानिकों द्वारा तैयार किए जैर्व इंधन से स्पाइसजेट के विमान को उड़ाया गया। एयरपोर्ट अथॉरिटी और विमानन कंपनी स्पाइस जेट के अधिकारी इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने। मुख्यमंत्री द्वारा झंड़ी दिखाने के बाद जैसे ही विमान का इंजन स्टार्ट हुआ लोग खुशी से तालियां बजाकर स्वागत किया। रनवे पर दौड़ने के बाद स्पाइसजेट का विमान पहले देहरादून में करीब दस मिनट तक उड़ा। इसके बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
bio fuel plane
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने एयरपोर्ट अधिकारियों और विमानन कंपनी के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जैव ईधन से पर्यावरण प्रदूषण कम होने के अलावा लोगों को सस्ती हवाईसेवा मिलने के रास्ते खुल जाएग। एयरपोर्ट निदेशक विनोद शर्मा ने बताया कि जैव ईधन से स्पाइस जेट के विमान ने निर्धारित समय पर दिल्ली के लिए उड़ान ली। दिल्ली में समय पर पहुंचकर सफलता पूर्वक लैडिंग की। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से 12 लोग विमान से दिल्ली के लिए गए। इस मौके पर स्पाइस जेट के जीपी गुप्ता, कैप्टन सतीश चंद्र पांडेय सहित आईआईपी के वैज्ञानिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
5 of 5
bio fuel plane
आईआईपी के वैज्ञानिकों ने विमान के लिए जैव ईंधन जैट्रोफा के तेल एवं हाइड्रोजन के मिश्रण से बनाया है। इसके लिए आईआईपी में प्लांट लगाया गया है। संस्थान में बायोजेट फ्यूल तैयार किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ से बायोफ्यूल डेवलपमेंट अथॉरिटी के जरिये जैट्रोफा का बीज खरीदा गया है। अमेरिका और कनाडा जैसे देशों में कमर्शियल विमान पहले से ही जैव ईंधन से उड़ान भर चुके हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।