उत्तराखंड में जल्द खुलेगा देश का छठवां कोस्टगार्ड भर्ती सेंटर, 28 जून को सीएम करेंगे शिलान्यास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में कोस्ट गार्ड के छठवें भर्ती सेंटर को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। 42 करोड़ की लागत से यह सेंटर दून के कुंआवाला क्षेत्र में खुलेगा। करीब पांच बीघा जमीन में तैयार होने वाले इस भर्ती सेंटर के लिए राज्य सरकार ने शिलान्यास की तारीख भी तय कर दी है।
शिलान्यास 28 जून को होगा। करीब डेढ़ वर्ष के भीतर इस सेंटर के तैयार हो जाने की उम्मीद है। भर्ती सेंटर दून में खुल जाने के बाद राज्य के युवाओं के लिए कोस्टगार्ड में भर्ती के नए अवसर उपलब्ध होंगे।
उत्तराखंड के साथ ही उत्तर प्रदेश, हिमाचल और हरियाणा के युवाओं को भी इस भर्ती सेंटर का लाभ मिलेगा। कोस्टगार्ड उत्तराखंड में एसडीआरएफ के साथ मिलकर आपदा प्रबंधन के लिए प्रशिक्षण देने का काम भी करेगा।
मुझे ये बताते हुए ख़ुशी है कि उत्तराखंड में @IndiaCoastGuard का भर्ती केंद्र खोलने को मंजूरी मिल गई है। देहरादून में भर्तीकेंद्र खुलने से उत्तराखंड,हिमाचल हरियाणा के युवाओं को बड़ा मौका मिल सकेगा। इसके लिए मा. PM @narendramodi जी, रक्षा मंत्री @rajnathsinghजी का हार्दिक आभार pic.twitter.com/nALlyn1rgl
— Trivendra Singh Rawat (@tsrawatbjp) June 23, 2019
रविवार को कोस्टगार्ड के डीजी राजेंद्र सिंह ने सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत से उनके निवास पर मुलाकात कर भर्ती सेंटर की मंजूरी का पत्र सौंपा। भर्ती की मंजूरी रक्षा मंत्रालय ने अपने 21 जून 2019 के पत्र के जरिये दी है।
05 भर्ती सेंटर पहले से हैं, नोएडा, चेन्नई, मुंबई, कोलकाता व शिलांग
25 करोड़ रुपये में तैयार होगा कुंआवाला में कोस्टगार्ड भर्ती सेंटर भवन
17 करोड़ रुपये भूमि उपलब्ध कराने के लिए केंद्र से मिलेंगे राज्य को
05 बीघा जमीन त्रिवेंद्र सरकार ने उपलब्ध कराई भर्ती सेंटर के लिए
1500 कार्मिकों की पूरे देश में हर वर्ष भर्ती करता है कोस्टगार्ड प्रशासन
16000 कोस्टगार्ड कार्मिक देशभर में कर रहे हैं तटों की सुरक्षा का काम
145 शिप हैं कोस्टगार्ड बेडे़ में, 2021 तक 200 करने का है लक्ष्य
62एयरक्राफ्ट हैं कोस्टगार्ड के पास, 2021 तक हो जाएंगे 110
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड को पांचवें सैन्य धाम के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया है। इस क्रम में यहां कोस्टगार्ड भर्ती सेंटर खुल रहा है। इस सेंटर के खुलने से उत्तराखंड के युवाओं को कोस्टगार्ड में रोजगार के अच्छे अवसर मिलेंगे। कोस्टगार्ड आपदा के समय राहत व बचाव कार्य का प्रशिक्षण भी देगा।
-त्रिवेंद्र सिंह रावत, सीएम, उत्तराखंड।
इस भर्ती केंद्र का पूरा खर्च केंद्र सरकार वहन करेगी। कोस्टगार्ड का गौरवशाली इतिहास है। उसकी सतर्कता का ही नतीजा है कि पिछले दो वर्षो में छह बार समुद्री तूफान या अन्य तरह की आपदा में जान माल की कोई हानि नहीं हुई। उत्तराखंड में इस भर्ती केंद्र के खुलने से युवाओं की भर्ती के अलावा आपदा प्रबंधन में भी महत्वपूर्ण कार्य होगा। -राजेंद्र सिंह, डीजी कोस्टगार्ड।