टिहरी झील महोत्सव: प्रमोशन के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से आठ प्रमुख ब्लॉगर्स पहुंचे उत्तराखंड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिहरी महोत्सव के प्रचार में जोर-शोर से जुटी सरकार इस काम में ब्लॉगर्स की मदद भी लेने जा रही है। शुक्रवार से शुरू होने जा रहे टिहरी महोत्सव के सिलसिले में चुनिंदा ब्लॉगर्स को सरकार ने आमंत्रित किया है।
ये ब्लॉगर्स उत्तराखंड पहुंच चुके हैं। ये टिहरी महोत्सव तो कवर करेंगे ही, साथ ही आस-पास के प्रसिद्ध पर्यटक और धार्मिक स्थलों में भी जाएंगे और फिर उसके बाद ब्लॉग लिखकर अपनी प्रतिक्रिया देंगे।
टिहरी झील महोत्सव के दौरान वाटर स्पोर्ट्स के अंतर्गत बोटिंग, जेट स्कीईंग, वाटर स्कीईंग, सर्फिंग, कैनोईंग, रिवर राफ्टिंग, जबकि ऐरो स्पोर्ट्स में पैराग्लाइडिंग, हॉट एयर बैलून तथा पैराजंपिंग आदि गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि हमारे लिए यह एक अवसर है और हम चाहते हैं कि यह उत्साही यात्रा ब्लॉगर्स टिहरी के पर्यटन और सांस्कृतिक महत्व को दुनिया भर के अपने पाठकों/फॉलोवर्स के बीच प्रचारित करें।
सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर ने कहा कि टिहरी झील महोत्सव में ब्लॉगर्स को आमंत्रित करके हम उनके यात्रा ब्लॉगस के माध्यम से पूरी दुनिया को टिहरी महत्व से रूबरू कराना चाहते हैं। कोटी कॉलोनी में आयोजित होने वाले टिहरी महोत्सव के अतिरिक्त ब्लॉगर्स उत्तराखंड के प्रसिद्ध शक्ति पीठों, कुुंजापुरी तथा सुरकुंडा देवी मंदिर और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण अन्य दर्शनीय स्थलों को भी कवर करेंगे।
इन ब्लॉगर्स में गोवा की अनुराधा गोयल, मुंबई की ऑनड्रिला डे, जयपुर के सुभम, मनाली की दिव्या प्रसाद, उड़ीसा के आंतरिक अन्वेषण और दिल्ली की गीतांजलि बनर्जी, सोमेंद्र बनर्जी और प्रणेश्री देवी शामिल हैं।