फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   India China Dispute: Road Construction Work Starts today On china Border Niti and mana Valley

उत्तराखंड: चीन सीमा क्षेत्र के नीती और माणा घाटी में सड़क निर्माण को मिलेगी रफ्तार, आज से शुरू होगा काम

Thu, 25 Jun 2020 01:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर(चमोली)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर(चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 25 Jun 2020 01:00 AM IST
सार

  • 450 स्थानीय मजदूर भी लगेंगे सड़क निर्माण में
  • भारतीय सैनिकों ने चीन को दिया करारा जवाब: सीएम त्रिवेंद्र

विज्ञापन
India China Dispute: Road Construction Work Starts today On china Border Niti and mana Valley
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड चमोली से लगे चीन सीमा क्षेत्र के नीती और माणा घाटी में अब सड़क निर्माण कार्य को रफ्तार मिल पाएगी। सीमा सड़क संगठन की ओर से झारखंड से बुलाए गए गए 230 मजदूर बुधवार को नीती और माणा घाटी में पहुंच गए हैं। जबकि 450 स्थानीय मजदूर भी सड़क निर्माण में जुटेंगे। बृहस्पतिवार से सीमा क्षेत्र की सड़कों की हिल कटिंग व अन्य कार्य शुरू होंगे। 

विज्ञापन


केंद्र सरकार की ओर से नीती और माणा घाटी में दोनों सड़कों के निर्माण की लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है। यही वजह है कि बीआरओ के उच्च अधिकारी भी सड़क निर्माण को युद्धस्तर पर पूरा करने के लिए लगातार निरीक्षण भी कर रहे हैं। लॉकडाउन के कारण काम रुक गया था।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: भारत-चीन विवाद: चीन बॉर्डर पर निर्माण कार्यों के लिए रातोंरात पहुंचाए 230 मजदूर
विज्ञापन
विज्ञापन


नीती घाटी में सुमना से आगे तक सड़क की हिल कटिंग हो चुकी है, जबकि माणा घाटी में माणा पास तक सड़क निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। इनका काम भी बृहस्पतिवार से शुरू होगा। बीआरओ कमांडर कर्नल मनीष कपिल का कहना है कि 450 स्थानीय मजदूरों को सड़क निर्माण कार्य में लगाया है। नीती और माणा घाटी में जल्द सड़क निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। 

भारतीय सैनिकों ने चीन को दिया करारा जवाब: सीएम त्रिवेंद्र

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि भारतीय सैनिकों ने चीन को करारा जवाब दिया है। देश के मजबूत नेतृत्व और सेना की वीरता के चलते चीन अब पीछे हटने को तैयार हो गया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के पड़ोस में मित्र राष्ट्र नेपाल है और चीन की भी सीमाएं हैं। चीन प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत और लोकल के लिए वोकल जैसे आह्वान से चीन परेशान है। जबकि नेपाल के साथ हमारे रिश्ते गहरे हैं।

पिथौरागढ़ की वर्चुअल रैली में उन्होंने कहा कि भारत के सीमांत क्षेत्रों में किए कार्यों से चीन परेशान है। लद्दाख में जिस तरह से भारतीय सैनिकों ने चीन को जवाब दिया है, उससे चीन को सबक मिल गया है। भारत सैन्य मजबूती में पांचवां सबसे सशक्त देश है। इसी के चलते चीन को वापस कदम खींचने पड़े हैं। चीन की हरकतों से वहां के नेतृत्व के खिलाफ आंतरिक विरोध शुरू हो चुका है।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व के कारण चीन को पीछे हटना पड़ा। कहा कि अब 1962 जैसे हालात नहीं हैं, आज देश के पास मजबूत नेतृत्व है। उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ क्षेत्र के विकास के लिए भी सरकार व्यापक प्रयास कर रही है। जिले में मेडिकल कॉलेज जल्द खुलने वाला है। पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में अंतरराष्ट्रीय स्तर का आईसीयू बनाया गया है। इस विधानसभा क्षेत्र में नई पेयजल योजनाएं शुरू हुई हैं।

प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

वर्चुअल रैली में सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री रोजगार गारंटी योजना की तरह मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना शुरू की गई है। प्रदेश में संचालित होने वाली सभी स्वरोजगार की योजनाएं मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से जुड़ेंगी। युवाओं को रोजगार देने की कोशिशें हो रही हैं। सीपैट के माध्यम से युवाओं को रोजगार मुहैया करवाया जा रहा है। 25 आईटीआई को 600 करोड़ से आधुनिक बनाया जा रहा है। पेयजल सप्लाई के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं।

भारत नेट के तहत इंटरनेट की सुविधाएं सुधारी जाएंगी। हर गांव इंटरनेट से जुड़ेगा। एरोमा पार्क खुलने जा रहा है। इससे पहाड़ों में रोजगार की नई संभावनाएं मिलेंगी। हार्टिकल्चर के हजारों क्षेत्र चिह्नित किए गए हैं। सरकार ने बदरी गाय के संरक्षण का काम शुरू किया है। चीड़ की पत्तियों से रोजगार सृजित किया जा रहा है। साढ़े तीन रुपये किलोग्राम पत्तियों को एकत्रित करने पर मिलेंगे। इसी तरह से सौैर ऊर्जा के क्षेत्र में रोजगार के विकल्प दिए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed