फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   India China Dispute: Bjp and Congress Ask Questions to Each other on social media in uttarakhand

उत्तराखंड: चीन को लेकर भाजपा-कांग्रेस में सोशल मीडिया पर छिड़ी 'जंग', एक दूसरे पर जड़े तीखे सवाल

Fri, 26 Jun 2020 07:01 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 26 Jun 2020 07:01 PM IST
सार

  • भारत-चीन सीमा पर वास्तविक स्थिति सामने रखें पीएम : कांग्रेस
  • कांग्रेस नेता बताएं उनका चीन के क्या रिश्ता : जाजू

विज्ञापन
India China Dispute: Bjp and Congress Ask Questions to Each other on social media in uttarakhand
श्याम जाजू/ हरीश रावत - फोटो : फेसबुक

विस्तार

उत्तराखंड में भारत चीन विवाद को लेकर कांग्रेस और भाजपा में सोशल मीडिया पर जंग छिड़ी हुई है। एक तरफ कांग्रेस ने फेसबुक, ट्वीटर आदि के जरिए भाजपा पर तीखे वार किए तो भाजपा ने भी वर्चुअल रैली में कांग्रेस पर हमला बोला।

विज्ञापन


स्पीक अप इंडिया के तहत कांग्रेस नेताओं ने शुक्रवार को भारत - चीन सीमा पर शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी और फेसबुक, ट्वीटर आदि के जरिए भारत चीन सीमा को लेकर सरकार से सवाल पूछे। प्रशासन से अनुमति न मिलने पर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व सीएम हरीश रावत ने अपने घर में ही एक घंटे की प्रार्थना की और सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। बाद में फेसबुक पर वीडियो अपलोड कर हरीश रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री कह रहे हैं कि घुसपैठ नहीं हुई है। 
विज्ञापन



देश यह जानना चाहता है कि आखिर हमारे सैनिकों की शहादत कहां हुई। प्रधानमंत्री से हमारी अपेक्षा है कि वे देश की एक-एक इंच जमीन वापस लें और सैनिकों की शहादत का हिसाब चुकाएं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने ने कहा कि देश को अपने सैनिकों पर गर्व है। चीन सीमा पर जो स्थिति है उसे पीएम मोदी देश के सामने रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश जानना चाहता है कि हकीकत क्या है। सर्वदलीय बैठक में पीएम मोदी ने कहा था कि चीन ने भारत की जमीन पर अतिक्रमण नहीं किया है। रक्षा मंत्रालय कुछ और ही कह रहा है। सेटेलाइट इमेज बता रही हैं कि देश की सीमा पर कुछ इलाके चीन के कब्जे में हैं। चीन अगर हमारी सीमा में नहीं घुसा है तो हमारे जांबाज सैनिकों की शहादत कहां हुई, यह बताया जाए। 

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने चीन के संदर्भ में वास्तविक स्थिति को सामने रखने की मांग की। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि चीन को लेकर अपनी नीति केंद्र सरकार पूरी तरह से स्पष्ट करें। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि भारत की विदेश नीति पूरी तरह से फेल है। नेपाल के साथ ही अब भूटान भी भारत को आंखें दिखा रहा है। कांग्रेस के समय की कूटनीति का ही परिणाम था कि ये सभी देश भारत के साथ थे। 

कांग्रेस नेता बताएं उनका चीन के क्या रिश्ता: श्याम जाजू

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि चीन से पैसा लेने वाले कांग्रेस नेता बताएं कि उनका चीन से क्या रिश्ता है? कांग्रेस का चीन से पैसा लेना व वहां की कम्युनिस्ट पार्टी से समझौता करना देश के साथ धोखा है।

जाजू ने यह बात कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की वर्चुअल रैली में कही। रैली की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक बंशीधर भगत ने की। भाजपा प्रदेश प्रभारी जाजू ने कहा कि चीन भारत की सीमा पर भारत विरोधी गतिविधियां कर रहा है। उसने भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश की जिसका भारतीय सेना ने माकूल जवाब दिया और उसके प्रयासों को असफल कर दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने साफ कर दिया है कि हम शांति चाहते हैं। लेकिन यदि कोई उकसाएगा तो उसे माकूल जवाब दिया जाएगा । दूसरी ओर कांग्रेस है चीन से पैसा लिया और उसका हिसाब तक नहीं दिया। साथ ही कांग्रेस नेताओं की भाषा भी देश हित मे न होकर चीन के पक्ष में दिखाई देती है। कांग्रेस को इसका जवाब देना होगा।

जाजू ने अनुच्छेद 379, 35 ए, राम मंदिर निर्माण, तीन तलाक के फैसलों को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों का भी विस्तार से जिक्र किया। प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि आज देश प्रधानमंत्री जी के हाथों में पूर्णरूप से सुरक्षित है। साथ ही मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्य तेजी चल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed