फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   India-China border: Malari highway not open even on fifth day

भारत-चीन सीमा: पांचवें दिन भी नहीं खुला मलारी हाईवे, गांवों में हेलीकॉप्टर से होगी जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति 

Wed, 18 Aug 2021 07:23 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 18 Aug 2021 07:23 PM IST
सार

सुराईथोटा और तमक के बीच मलारी हाईवे 14 अगस्त से बंद है। बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) की दो जेसीबी मशीनें मौके पर तैनात हैं, लेकिन भूस्खलन नहीं रुकने से काम नहीं हो पा रहा है।

विज्ञापन
India-China border: Malari highway not open even on fifth day
मलबे से पटा मलारी हाईवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाला जोशीमठ-मलारी हाईवे पांचवें दिन भी नहीं खुल पाया। लंबे समय से हाईवे बाधित होने से नीती घाटी के ग्रामीणों की जिंदगी ठहर सी गई है। बुधवार को एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा अनुक्रिया बल) ने आवाजाही बहाल करने के लिए हाईवे किनारे बह रही धौली गंगा में नाव के संचालन का प्रयास किया, लेकिन नदी के तेज बहाव के कारण यह सफल नहीं रहा। अब एनडीआरएफ की टीम भी चट्टान से भूस्खलन रुकने का इंतजार कर रही है। प्रशासन नीती घाटी के गांवों में हेलीकॉप्टर से राशन व अन्य जरूरी वस्तुएं पहुंचाने की तैयारी कर रहा है। 

विज्ञापन


सुराईथोटा और तमक के बीच मलारी हाईवे 14 अगस्त से बंद है। बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) की दो जेसीबी मशीनें मौके पर तैनात हैं, लेकिन भूस्खलन नहीं रुकने से काम नहीं हो पा रहा है। हाईवे के बाधित होने से सेना, आईटीबीपी के साथ ही क्षेत्र के दर्जनों गांवों की आवाजाही ठप हो गई है। क्षेत्र के कई लोग जोशीमठ सहित समीपवर्ती गांवों में फंसे हुए हैं। 
विज्ञापन


एनडीआरएफ के कमांडर पीके तिवारी ने बताया कि भूस्खलन क्षेत्र में एनडीआरएफ की दो टीमों के लगभग 22 जवान व अधिकारी मौजूद हैं। बुधवार को धौली गंगा में नाव से आवाजाही का विकल्प तैयार किया गया, लेकिन नदी के तेज बहाव में नाव टिक नहीं पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, जोशीमठ की एसडीएम कुमकुम जोशी ने बताया कि नीती घाटी में आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई के लिए हेली सेवा की व्यवस्था की जा रही है। घाटी में विद्युत व संचार सेवा को सुचारु करने का प्रयास किया जा रहा है।

अगले 72 घंटे तक पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश के आसार

राजधानी देहरादून समेत पहाड़ से लेकर मैदान तक अगले 72 घंटे तक हल्की से लेकर भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बुधवार को जहां नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर में हल्की से लेकर भारी तेज बारिश की संभावना है।

वहीं गुरुवार को नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर, पौड़ी, चमोली, देहरादून समेत कई जिलों में हल्की से भारी बारिश की संभावना मौसम विज्ञानियों ने जताई है। राज्य के ज्यादातर जिलों में हल्की से भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed