फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   India China border Latest News: Indian Air Force Officers Arrive Chinyalisaur Airport by Chetak helicopter

उत्तराखंड से लगी चीन सीमा पर चेतक हेलीकॉप्टर से पहुंचे वायुसेना के अधिकारी, लिया व्यवस्थाओं का जायजा 

Tue, 20 Oct 2020 09:34 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी) Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 20 Oct 2020 09:34 PM IST
सार

  • चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर पहुंचे वायुसेना के दो चेतक हेलीकॉप्टर

विज्ञापन
India China border Latest News: Indian Air Force Officers Arrive Chinyalisaur Airport by Chetak helicopter
चेतक हेलीकॉप्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड का चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डा भारतीय सेना का अस्थायी कैंप बना हुआ है। मंगलवार को वायुसेना के दो चेतक हेलीकॉप्टर हवाई अड्डे पहुंचे। इनमें आए वायुसेना के अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

विज्ञापन


उत्तरकाशी जिले की करीब सवा सौ किमी सीमा चीन के साथ लगती है। यहां बॉर्डर की अग्रिम चौकियों पर आईटीबीपी के हिमवीर और सेना के जवान मुस्तैदी के साथ निगरानी कर रहे हैं। सेना के जवान सीमा से सबसे नजदीकी एयर बेस चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे में तैनात हो गए हैं।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: चीन से तनातनी के बीच चिन्यालीसौड़ एयरपोर्ट को अपना प्रमुख बेस कैंप बनाने में जुटी भारतीय सेना
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को वायुसेना के दो चेतक हेलीकॉप्टर प्रयागराज एयरबेस से चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर पहुंचे। इनमें आए वायुसेना की छह सदस्यीय टीम ने यहां इमर्जेंसी ऑपरेशन के लिए व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

आवश्यक सुविधाएं जुटाने को कहा

तहसीलदार पीएस चौहान ने बताया कि वायुसेना के अधिकारियों ने यहां रनवे की लंबाई एवं चौड़ाई का जायजा लेने के साथ ही एटीसी टावर, हैंगर, टर्मिनल भवन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने भविष्य की जरूरतों को देखते हुए आवश्यक सुविधाएं जुटाने को कहा है।

चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डा कई महीनों से सेना की छावनी बना हुआ है। सेना की हर्षिल छावनी के निकट गंगोत्री हाईवे पर स्थित सिविल हेलीपैड को भी सेना ने छावनी में तब्दील कर दिया है।

चीन सीमा का दौरा कर वापस लौटे आईटीबीपी के डीजी

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के महानिदेशक (डीजी) एसएस देशवाल चीन सीमा का दौरा करने के बाद लौट गए हैं। हेलीकाप्टर से नैनीसैनी पहुंचे डीजी ने 7वीं और 14वीं वाहिनियों के सेनानियों से मुलाकात की। 

चीन सीमा पर चल रही तनातनी के बीच आईटीबीपी के डीजी एसएस देशवाल शनिवार को मुनस्यारी आए थे। इसके बाद उन्होंने रविवार और सोमवार को चीन सीमा के मिलम, दुंग सहित अग्रिम चौकियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सीमा पर सुरक्षा के इंतजामों का जायजा लिया।

जवानों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को भी सुना। डीजी मंगलवार को मिलम से हेलीकाप्टर से नैनीसैनी हवाई पट्टी पहुंचे। यहीं पर आईटीबीपी के मिर्थी की सातवीं वाहिनी और जाजरदेवल की चौदहवीं वाहिनी के सेनानियों से बातचीत की। सीमा पर सुरक्षा व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी लेने के बाद हेलीकाप्टर से दिल्ली रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed